नई दिल्ली. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है. ग्रहों की चाल कुछ राशियों पर कुछ और कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है. ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है. पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल
मेष राशिफल (Mesh Rashifal)
यह सप्ताह आपको कुछ अच्छे समाचार सुना सकता है. हालांकि शादीशुदा लोगों के दांपत्यजीवन में कुछ मतभेद देखने को मिलेंगे. इसके लिए आपको पहल करते हुए मामले को ठंडा करने की कोशिश करनी चाहिए. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा. जैसी स्थितियां चल रही हैं, अभी वैसा ही चलने दें और कोई नया काम ना करें. यदि आपने कहीं नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो आपको उसका कॉल लेटर आ सकता है और आपका चयन हो सकता है. यदि आप पहले ही नौकरी कर रहे हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छे योग बना रहा है. आपके काम को सराहा भी जाएगा और आपको पदोन्नति मिल सकती है. आप यदि व्यापार करते हैं, तो थोड़ा ठंडे दिमाग से काम लें, क्योकि जल्दबाजी में आकर आप अपने काम बिगाड़ सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा. उनका पढ़ाई में मन लगेगा और वे कुछ नया भी सीख सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी. हालांकि मौसमी बीमारियों से बच कर रहें. सप्ताह के शुरुआती दो दिन यात्रा के लिए अच्छे रहेंगे.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal)
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा. आपके लिए प्रेम जीवन और अपने परिवार के बीच तालमेल बैठाना जरूरी होगा. इस दौरान मानसिक चिंता हो सकती है, किसी बात को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे. लेकिन इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता आपका जीवनसाथी आपको बता सकता है. आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो यह समय आपके प्रेम जीवन में निखार लाने वाला समय हो सकता है. प्रेम जीवन में जो प्रॉब्लम चल रही थी, वे भी अब दूर हो जाएंगी और आप फिर से एक दूसरे के साथ बातचीत में व्यस्त हो जाएंगे. व्यापार कर रहे लोगों के लिए यह समय बहुत फायदेमंद रहेगा. आपको व्यापारिक सौदों से काफी लाभ होगा और आपकी आय भी बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए मेहनत करके आगे बढ़ने का समय है. आपको इस समय में की गई मेहनत का आने वाले समय में बहुत अच्छा फल मिलने वाला है. कानून से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है. उनका पढ़ाई में मन लगेगा और वे एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई पर फोकस कर सकेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको किसी बड़ी बीमारी की संभावना नहीं दिखती. हालांकि खान-पान पर ध्यान दें. यात्रा पर जाने के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन अच्छे रहेंगे.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal)
यह सप्ताह आपके लिए अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है. दांपत्यजीवन में यह सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है और आपका जीवनसाथी रोमांस में डूबा रहेगा. आपको दांपत्यसुख की अनुभूति होगी. यह समय एक-दूसरे को और भी बेहतर तरीके से जान कर एक-दूसरे के प्यार में रहने का ही है. जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें थोड़ा संभल कर रहना होगा, क्योंकि अभी समय उतना अनुकूल नहीं है. हालांकि कुछ खास लोगों के समक्ष ऐसा भी मौका आएगा, जब वे जिनसे प्रेम करते हैं, उनके साथ विवाह की संभावनाएं बढ़ जाएंगी. पिछले सप्ताह से जो कमियां चली आ रही थीं, वे अब दूर होने लगेंगी और व्यापार भी वृद्धि की राह पर आगे बढ़ेगा. आपको अपने बिजनेस पार्टनर से काफी सहयोग मिलेगा और उनका रवैया भी काफी सुविधाजनक रहेगा. जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें अपने काम को बेहतर तरीके से समझ कर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आपका बॉस आपको शाबाशी देगा. आपकी इनकम भी इस सप्ताह काफी अच्छी रहेगी. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा है. उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है. हायर एजुकेशन कर रहे विद्यार्थियों का भी पढ़ाई में मन लगेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. हालांकि खान-पान का ध्यान रखें और ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन से परहेज करें. यात्रा पर जाने के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत बेहतर रहेगी.
कर्क राशिफल (Kark Rashifal)
सप्ताह के प्रारंभ में आप रिश्तों को लेकर अधिक भावुक होंगे, बाद के चरण में आप पेशेवर जीवन पर अधिक ध्यान देंगे. परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करेंगे, इससे आपको काफी फायदा होगा. जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, उन्हें अभी निकटता का एहसास होगा और आपके बीच बेहतर बॉन्डिंग डवलप होगी. इस दौरान नौकरीपेशा लोग को लाभ होगा. जो नौकरी में बदलाव चाहते हैं, उन्हे अपनी नौकरी बदलकर विदेशी या दूर के स्थानों में नौकरी करने का मौका मिलेगा. इस चरण में पेशेवर उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यात्रा की भी संभावना है. साझेदारी के कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेंगे. वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने की सलाह है, अन्यथा आपको फिजूलखर्ची के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में आप बेहद संतुलित महसूस करेंगे, इससे आपको राहत का अनुभव होगा. विद्यार्थी जातकों की बात करें तो उन्हें अभी अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है. आपको ध्यान भटकाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में मेडिटेशन से फायदा होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. इस दौरान थोड़ा सा व्यायाम या योग आपकी स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा कर सकता है.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal)
यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन साथ ही साथ निजी जीवन भी आपसे समय मांगेगा, जो आपके लिए कठिन होगा. सप्ताह के अंत में आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं. जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए सप्ताह का आखिरी भाग अच्छा रहेगा. सप्ताह के बीच में इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और आप काफी आशान्वित होकर आगे बढ़ेंगे. सप्ताह के अंत में खर्चों में बढ़ोतरी होने से स्थिति फिर से परेशानीभरी हो सकती है, इसलिए समय रहते सतर्क हो जाएं. नौकरीपेशा लोगों को काफी मेहनत करनी होगी. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय परेशानीभरा रहेगा. उन्हें घर में पढ़ाई के लिए उपयुक्त माहौल नहीं मिलने की भी शिकायत हो सकती है. ऐसे में आपको शेड्यूल बनाकर उसके मुताबिक आगे बढ़ने की जरूरत है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है. पेट से जुड़ी समस्या हो तो खान-पान में सावधानी बरतें. किसी छोटी समस्या को लेकर भी लापरवाही न बरतें और चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार करें.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal)
यह सप्ताह आपको बहुत कुछ सोचने पर मजबूर करेगा. दांपत्यजीवन खुशी से भरपूर रहेगा. प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे. आपने अपने धन को सही तरीके से निवेश नहीं किया है, तो इस समय आपको परेशानी उठानी पड़ सकती हैं. आपके खर्च एकाएक बढ़ सकते हैं और इनकम में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है. नौकरी में आपका इंप्रेशन बढ़ेगा. आपका काम बहुत बढ़िया रहेगा. लोगों की तारीफ मिलेगी. व्यापार में आपका तेज दिमाग आपके बहुत काम आएगा. विद्यार्थी जातक इस समय थोड़ी गंभीर मुद्रा में होंगे. ऐसे में उन्हें समझाना और पढ़ाई के लिए प्रेरित करना आपके लिए आवश्यक होगा. यदि आप खुद विद्यार्थी हैं, तो आपको इस समय अधिक एकाग्रता की आवश्यकता होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या तो नहीं दिखती, लेकिन फिर भी आपको सावधान रहने की जरूरत है. छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती है और आपको इसका निदान भी सही तरीके से कराना होगा, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है. यात्रा पर जाने के लिए सप्ताह के अंतिम दिन अच्छे रहेंगे.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal)
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य फलदायक रहने की संभावना है. शादीशुदा लोगों का गृहस्थजीवन पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में ही गुजरेगा. जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं, उन्हें इस समय का अच्छा परिणाम मिलेगा. आपको किसी पिकनिक या यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं. इस सप्ताह कुछ चिंताएं आपको बेवजह परेशान कर सकती है. अभी आपको जिससे सबसे ज्यादा परेशानी होगी वह है आपके खर्च जो अचानक बढ़ने लगेंगे. आपको यह सोचने पर मजबूर कर देंगे कि आप अपनी इनकम का सही इस्तेमाल किस तरीके से करें और किन खर्चों को प्राथमिकता दें. वित्त प्रबंधन समय की आवश्यकता है, इस पर ध्यान दें. नौकरीपेशा लोगों को अपनी हाजिर जवाबी और कार्यकुशलता का अच्छा परिणाम मिलेगा. नौकरी में अच्छा पद पाने की संभावना बढ़ सकती है. आपके बॉस भी आपसे प्रभावित रहेंगे और आपको सपोर्ट करेंगे. विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे. व्यापार कर रहे हैं, तो आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. उनका पढ़ाई में मन लगेगा और उन्हें इसका बेहतर परिणाम भी मिलेगा. स्वास्थ्य की बात करें तो अभी आपकी सेहत में सुधार आएगा और आलस्य में कमी होगी.
तुला राशिफल (Tula Rashifal)
यह सप्ताह आपको सामान्य सफलता देने वाला साबित होगा. प्रेमजीवन में स्थितियां खुशनुमा रहेंगी, लेकिन जो लोग दांपत्यजीवन में हैं, उन्हें कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा. आपके व्यवहार में बदलाव होगा. आपके स्वभाव में उग्रता भी आ सकती है. इस तरह की स्थिति से दूर ही रहें, क्योंकि यह हर क्षेत्र में आपको नुकसान पहुंचा सकता है. परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, जिससे काम बनेंगे. सप्ताह की शुरुआत में आप किसी बात को लेकर चिंता ग्रस्त रहेंगे, जो सप्ताह के मध्य तक धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी और आपका आत्मविश्वास लौट आएगा. आपको अपने साथ काम करने वाले लोगों का बहुत सहयोग मिलेगा. आपकी नौकरी भी अच्छी रहेगी और जो लोग व्यापार करते हैं, उनको व्यापार में सरकार की ओर से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है. आपकी इनकम बढ़ेगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा, जिससे स्थिति आपके पक्ष में रहेगी. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और आपको सिलेबस से अलग भी कुछ सीखने की इच्छा हो सकती है. इसके लिए आप विद्वान व्यक्ति की मदद ले सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय ठीक ही कहा जा सकेगा. वैसे कुछ छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं, तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं. यात्रा पर जाने के लिए सप्ताह का मध्य अच्छा रहेगा.
वृश्चिक राशिफल (Vrischik Rashifal)
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा. दांपत्यजीवन खुशनुमा रहेगा. आप एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय गुजार सकेंगे, जिससे आपकी अंडरस्टैंडिंग भी अच्छी रहेगी. परिवार का भी सहयोग मिलेगा. प्रेमी युगल को भी फोन या सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ बातें करने अवसर मिलेगा. व्यापार में सफलता मिलेगी और बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को इस समय काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. ट्रैवलिंग जॉब से लाभ मिलेगा. आपकी मेहनत आपके काम में सफलता लेकर आएगी. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा. वे अभी पढ़ाई पर ध्यान देंगे, लेकिन ध्यान भटकाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में शेड्यूल बनाकर आगे बढ़ने और पढ़ाई की अवधि बढ़ाने की जरूरत होगी. सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा और मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक रहना होगा. आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी और आप किसी मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं, लेकिन सप्ताह का मध्य भाग काफी अच्छा रहेगा.
मकर राशिफल (Makar Rashifal)
आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. गृहस्थजीवन खुशनुमा रहेगा. आपको अपने रिश्ते में और भी गहराई तक उतरने का मौका मिलेगा. पुरानी बातों को याद करेंगे, जिससे मन हल्का होगा. प्रेमी युगल के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. किसी बड़ी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जहां सारे दोस्तों के साथ मिलने का मौका मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के प्रबल योग बनेंगे. आपको कोई अच्छा इन्सेन्टिव मिल सकता है और बॉस भी आपसे खुश रहेगा. व्यापारी वर्ग को नई योजनाओं पर ध्यान देना आवश्यक होगा. आपको गवर्नमेंट के विरुद्ध कोई काम नहीं करना चाहिए नहीं है, तो इससे आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है. आपकी सहज बुद्धि तीव्र होगी, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी. पढ़ाई में ध्यान लगा पाएंगे और जल्द से जल्द अपने पाठ्यक्रम में आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके पास पर्याप्त ज्ञान होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत बेहतर रहेगी. काम में सफलता मिलने से खुशी होगी. आपका समय अच्छी तरह गुजरेगा, जिससे तनाव भी दूर होगा.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal)
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा. पारिवारिक गतिविधियों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और परिवार के लोगों की इच्छा के प्रयास करेंगे, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आपकी इज्जत भी बढ़ेगी. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी प्रेमभरी बातें इस सप्ताह लोगों का दिल जीतेगी. जो लोग शादीशुदा हैं, उनका गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप यदि ध्यानपूर्वक काम करेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में आ सकती है. व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपको गवर्नमेंट से भी कोई लाभ या कोई टेंडर मिल सकता है, इससे आपकी आने वाले समय की इच्छाएं पूरी होंगी और इनकम में बढ़ोतरी होगी. खर्चों में अभी तेजी बनी रहेगी. विद्यार्थियों को अभी पढ़ाई में एकाग्रचित्त होने की जरूरत है. पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने के कारण रिजल्ट प्रभावित हो सकता है. सेहत पर थोड़ा ध्यान दें. पहले के मुकाबले उसमें सुधार आएगा. यात्रा के उद्देश्य से सप्ताह का मध्य उत्तम रहेगा.
मीन राशिफल (Meen Rashifal)
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. शादीशुदा लोगों का गृहस्थजीवन बहुत खुशनुमा रहेगा. जीवनसाथी अपने दिल की बात खुलकर आपसे कहेगा, जिससे आपका रिश्ता भी मधुर बना रहेगा. जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें इस समय को एंजॉय करना चाहिए. अपने रिश्ते में चली आ रही समस्याओं में मुक्ति मिलेगी. सप्ताह की शुरुआत में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं. यात्रा में अपने नजदीकी लोगों को भी साथ लेकर जा सकते हैं. इस सप्ताह आपकी इनकम भी बढ़ेगी. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोगों को नए टारगेट मिल सकते हैं. व्यापार में लाभ बना रहेगा. दोस्तों का साथ मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. उन्हें पढ़ाई में सफलता मिलेगी. हायर एजुकेशन कर रहे विद्यार्थियों को अभी पढ़ाई का समय बढ़ाने की जरूरत है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. हालांकि कोई छोटी-मोटी परेशानी हो तो ध्यान रखने की जरूरत है. यात्रा करने के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. आपको कामों में विभिन्न कामों में सफलता मिलेगी.
