लखनऊ वालों 3 दिन तक छत पर कपड़े सूखाना मना है…. अरे जानिए क्यों कहा जा रहा है ऐसा

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गोमती नगर विस्तार इलाके में अगले तीन दिनों तक हाईराइज बिल्डिंग में रहने वाले अपने कपड़े नहीं सुखा सकेंगे. दरअसल में राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट पर है और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिक्योरिटी ने ये फैसला लिया है. हालांकि ये नियम पुलिस मुख्यालय के सिग्नेचर बिल्डिंग के आसपास रहेगा. जहां पीएम मोदी का दौरा है. वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आयोजन स्थलों पर तैयारियों में जुटे हैं. बता दें कि पुलिस मुख्यालय के सिग्नेचर बिल्डिंग में 19 से 21 नवंबर तक ऑल इंडिया डीजीपी कांफ्रेंस है. इस कांफ्रेंस में पीएम मोदी शामिल होने आ रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर एक्सटेंशन की ओर से सरस्वती अपार्टमेंट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष को पत्र दिया गया है और ये भी कहा गया है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान कोई भी नया व्यक्ति अपार्टमेंट में प्रवेश करता है तो पुलिस को इसकी सूचना दें.

ये भी पढ़ेंः- हम तो विदेश में थे, लेकिन वैक्सीनेशन हरदोई में हो गया और… खेला हो गया

आज शाम को लखनऊ पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम शुक्रवार शाम को ही लखनऊ आएंगे. पीएम मोदी का आज बुंदेलखंड के झांसी और महोबा में कार्यक्रम हैं. इसके बाद वह सीधे लखनऊ पहुंचेंगे और आज रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन पुलिस महानिदेशक सम्मेलन में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर सिग्नेचर बिल्डिंग तक तैयारियां जोरों पर हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *