लखनऊ के ईको गार्डन में सरकारी कर्मचारी करेंगे हल्ला बोल, 21 सूत्रीयों मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) से पहले कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच की ओर से 30 नवंबर को 21 सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रतिभाग करने के लिए रसोइयों को की बैठक हुई.

रविवार को ब्लाक संसाधन केंद्र भावलखेड़ा में रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक आयोजित कर रणनीति तय की. प्रांतीय अध्यक्ष ब्रहम कुमार सिंह ने कहा कि 30 नवंबर को लखनऊ में अनेक संगठनों ने मिलकर मंच का गठन किया है, जिसके मांगपत्र में रसोइयों के मानदेय बढ़ाने के लिए मांग को प्रमुखता से रखा गया है. सभी शिक्षक कर्मचारी के साथ परिवार की भांति एकजुटता और एकता शक्ति के साथ ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन के लिए लखनऊ ईको गार्डन में आयोजित आंदोलन में प्रतिभाग करना है.

ये भी पढ़ेंः- केंद्र ने वापस लिए तीन कृषि कानून… तो अखिलेश हुए परेशान?

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी व भावलखेड़ा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षक, रसोइया, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक एक विद्यालय में परिवार की तरह काम करते हैं. इसलिए एक-दूसरे की सभी समस्याओं के लिए अब एक साथ 30 नवम्बर को लखनऊ ईको गार्डन में ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन कर एकता शक्ति के बल पर सरकार को 21 सूत्री मांग को मानने के लिए विवश कर देंगे. संघ के ब्लाक मंत्री अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ ईको गार्डन में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग करने के लिए सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया सुबह चार बजे बस द्वारा प्रस्थान करेंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *