अलीगढ़ वालों के ‘अच्छे दिन’, डिफेंस कॉरिडोर के लिए इन गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण

अपना अलीगढ़

अलीगढ़: जिले के लोगों के अच्छे दिन आने वाले हैं क्योंकि, जिले में बनने वाले डिफेंस कॉरिडोर के लिए जनवरी में जमीन का अधिग्रहण होने की संभावना है. इसके लिए सरकार ने अंडला में जमीन चिन्हित कर यूपीडा को अधिग्रहण की जिम्मेदारी सौंप दी है. यूपीडा ने अंडला क्षेत्र में कृषि विभाग की 45 हेक्टेयर जमीन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है. कैबिनेट इस प्रस्ताव के जरिये 50 करोड़ की यह जमीन  रक्षा मंत्रालय को देने की तैयारी में है.

देश की रक्षा के लिए उपकरण बनेंगे अलीगढ़ में
केंद्र सरकार ने प्रदेश में अलीगढ़, आगरा, झांसी, चित्रकूट, कानपुर व लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है ताकि यहां रक्षा हथियारों व कलपुर्जों का निर्माण हो सके. बता दें कि इसके लिए 11 अगस्त को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण व सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उद्यमियों ने 3750 करोड़ के निवेश का एलान भी किया था.

टप्पल का प्रस्ताव भी भेजा गया था

पहले सरकार ने टप्पल की 256 एकड़ भूमि पर कॉरिडोर का खाका खींचा था. जिसके लिए जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण के लिए 171 करोड़ रुपये मांगे थे. बड़ी रकम देख सरकार ने हाथ खींच लिए. अब प्रशासन से दोबारा से नई जमीन का प्रस्ताव मांगा है तो जिला प्रशासन ने अंडला में 45 हेक्टेयर जमीन का प्रस्ताव भेजा है. सर्किल रेट के हिसाब से इसकी कीमत करीब 50 करोड़ है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *