लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगया है. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशान साधते हुए कहा है कि, सोशल मीडिया पर बीजेपी के खिलाफ बन रहे नकारात्म माहौल के चलते बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में इंटरनेट की स्पीड को स्लो करवा सकती है. जिससे इनके खिलाफ लोग लिख ना पाएं.
बता दें कि, अखिलेश यादव लखनऊ विश्विद्यालय में आयोजित किए गए बियॉन्ड फेक न्यूज प्रोग्राम में बोल रहे थे. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, आपने देखा होगा कि, एक बड़ी पार्टी के मुखिया किस प्रकार हमारे बारे में फर्जी खबरों को सोशल मीडिया पर फैलाने में सफल रहे हैं. इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा कि, फेक खबरों के चलते ही इंटरनेट पर फेकू शब्द को मान्यता और एक अलग पहचान मिली है.
अखिलेश क्यों हुए दुखी
अपने परिवार के बारे में फर्जी खबरों पर बोलते हुए सपा मुखिया ने कहा कि, पहले मुझे मेरे परिवार के बारे में ऐसी फेक खबरें फैलने पर गुस्सा आता था बहुत दुख होता था. लेकिन अब मैने इन फेक खबरों पर ध्यान देना बंद कर दिया है. मैं इनकी चालाकी और फर्जीवाड़े को अच्छे से समझ गया हूं.
महागठबंधन पर बोले अखिलेश यादव
देश प्रदेश में चल रही महागठबंधन की खबरों पर अखिलेश यादव ने कह कि, हम इशके पक्षधर हैं लेकिन कुछ ऐसी पार्टियां हैं जो नहीं चाहती कि, हमारा और बसपा वालों का गठबंधन हो लेकिन समाज के गरीब पिछड़े वंचित तबके के लिए सपा-बसपा एक साथ जरुर आएंगे. सत्ता से बाहर होने पर सपा प्रमुख ने कहा कि, ये हमारे लिए फायदेमंद भी साबित हुआ है क्योंकि, इससे हमें देश की राजनीतिक विचारधाराओं के संघर्ष का पता चल गया है.
