बुलंदशहर में दीवार का दंगल, सांसद ने चलाया हथौड़ा मुकदमा हुआ दर्ज

अपना बुलंदशहर

बुलंदशहर:  सांसद भोला सिंह  ने सरकारी दीवार पर ऐसा हथौड़ा चलाया कि, हंगामा ही मच गया. रविवार को अपने समर्थकों के साथ डीएम कॉलोनी पहुंचे सांसदभोला सिंह ने हथौड़ा से खुद दीवार तोड़ दी. दीवार तोड़ने की खबर जिले में आग की तरह फैल गई. जिससे जिले में तनाव की स्थिती पैदा हो गई, दीवार तोड़ने पर सांसद का कहना है कि, स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से दीवार हटाने की शिकायत की थी. मगर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की जिस कारण उन्हें खुद दीवार तोड़नी पड़ी.

दरअसल, रविवार सुबह सांसद डा.भोला सिंह के साथ जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल डीएम कॉलोनी पहुंचे थे. तब स्थानीय लोगों ने उनसे दीवार हटवाने की मांग की.  इस पर सांसद ने हथौड़ा चलाकर दीवार गिराने की शुरुआत कर दी.  फिर लोगों ने एक-एक करके सात में से पांच रास्तों पर लगी दीवारों को गिरा दिया.  इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई. डीएम के निर्देश पर आनन-फानन भारी पुलिस बल बुलाकर उक्त स्थानों पर बैरीकेडिंग कराई गई और फिर से दीवार बनवानी शुरू करा दी गई.

सांसद समेत कई पर मामला दर्ज
दीवार तोड़ने के मामले में पीडब्लूडी के जेई ने सांसद, जिलाध्यक्ष समेत चार नामजद और 35-40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. साथ ही सुरक्षा के लिहाज से उक्त स्थान पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है. वहीं एफआईआर दर्ज होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल है.

इसी साल बनी थी दीवार
बता दें कि बुलंदशहर की डीएम कॉलोनी में जिले के बड़े अफसरों के आवास हैं, मार्च महीने में तत्कालीन डीएम डा.रोशन जैकब ने डीएम कॉलोनी में प्राइवेट कॉलोनी की ओर से खुले सात रास्तों पर दीवार लगाकर उन्हें बंद करा दिया था। कॉलोनी के मुख्य मार्गों पर गेट भी लगवाए थे, ताकि स्थानीय लोग का कॉलोनी से आना-जाना बंद हो जाए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *