लखनऊ. कोरोना और ओमिक्रॉन (Coronavirus Omicron Variant) के लगातार बढ़ते मामलों के बीच एक के बाद एक तमाम राज्य इससे निपटने की तैयारियों और पाबंदियों को कड़ा करने में लगे हैं. इसी खतरे के मद्देनजर अब यूपी में कक्षा 10 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 14 जनवरी तक बंद किए जाने के आदेश दिए गए हैं. वहीं शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थानों में एक समय में 100 से अधिक लोगों की सहभागिता न हो. खुले स्थान पर ग्राउंड की कुल क्षमता के 50 फीसदी से अधिक लोगों के उपस्थिति की अनुमति न दी जाए. मास्क-सैनिटाइज़र की अनिवार्यता रहे.
योगी आदित्यनाथ सरकार ने यह फैसला भी किया है. यूपी के जिन जिलों में कोरोना के 1000 एक्टिव केस ही जायेंगे वहां सिनेमा, जिम, स्पा,बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट सिर्फ 50 फीसद क्षमता से ही चलाये जा सकेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम-9 के साथ बैठक हुई. बैठक में फैसला लिया गया है कि 10वीं तक के स्कूल मकर संक्रांति तक बंद रहेंगे. 1000 केस वाले जिलों में कड़ी पाबंदियां लागूं की जाएं.यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकारी और निजी स्कूलों को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है.
ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए
नाइट कर्फ्यू का वक्त
पाबंदियों की कड़ी में नाइट कर्फ्यू का वक्त भी बढ़ा दिया गया है. यूपी में कोरोना के मद्देनजर चलने वाले नाइट कर्फ्यू अब 6 जनवरी से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा. पहले यह रात 11 बजे से लागू होता था.
UP में कोरोना के केस
मंगलवार को पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 992 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है. इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 3,173 है अब तक कुल 16,88,007 रिकवरी हुई है.
