बलरामपुर में सपा नेता फिरोज खान उर्फ पप्पू की हत्या, पूरे इलाके में तनावपूर्ण हालात

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

बलरामपुर. 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के बलरामपुर (Balrampur) में सपा नेता व तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज खान उर्फ़ पप्पू (Firoz Khan) की हत्या कर दी गई है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. तुलसीपुर नगर व सीएचसी तुलसीपुर में भारी संख्या में पुलिस भर्ती तैनात कर दिया गया है.

ये घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नगर की. ये वारदात मंगलवार देर शाम करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू लखनऊ गए हुए थे और वापस लौट कर जरवा रोड स्थित अपने आवास जा रहे थे. घर की गली के मोड़ के निकट पान दुकान पर वह सिगरेट खरीदने लगे. ऐसा बताया जा रहा है कि अचानक अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया. धारदार हथियार से गला रेतने के बाद उन पर कई वार किए जिससे उनकी घर के सामने दर्दनाक मौत हो गई.

ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए

जांच में जुटी पुलिस
आसपास के लोग उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक सपा नेता व पूर्व अध्यक्ष फिरोज पप्पू की पत्नी कहकशां फिरोज इस वक्त नगर पंचायत तुलसीपुर की अध्यक्ष हैं. एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. हमलावरों की तलाश की जा रही है. मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *