लखनऊ. 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और रालोद गठबंधन ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. इसमें 29 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है.
RLD को 19 और SP को 10 सीट
इस पहली लिस्ट में जिन 29 नामों का जिक्र किया गया है उनमें 10 सीटों पर सपा और 19 सीटों पर रालोद प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
किसे कहां से टिकट?
कैराना से नाहिद हसन (सपा)
शामली से प्रसन्न चौधरी (रालोद)
चरथावल से पंकज मलिक (सपा)
पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद)
खतौली से राजपाल सिंह सैनी (रालोद)
नहटौर से मुंशी राम (रालोद)
किठौर से शाहिद मंजूर (सपा)
मेरठ से रफीक अंसार (सपा)
बागपत से अहमद हमीद (रालोद)
लोनी से मदन भैया (रालोद)
ये भी पढ़ेंः- Omicron : सामने आए ओमिक्रॉन के नए लक्षण, दिखें तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क
साहिबाबाद से अमर पाल शर्मा (सपा)
मोदीनगर से सुरेश शर्मा (रालोद)
धौलाना से असलम चौधरी (सपा)
हापुड़ से गजराज सिंह (रालोद)
जेवर से अवतार सिंह भड़ाना (रालोद)
बुलंदशहर से हाजी यूनुस (रालोद)
स्याना से दिलनवाज खान (रालोद)
खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद)
कोल से सलमान सईद (सपा)
अलीगढ़ से जफर आलम (सपा)
सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्ड (रालोद)
छाता से तेजपाल सिंह (रालोद)
गोवर्धन से प्रीतम सिंह (रालोद)
बल्देव से बबीता देवी (रालोद)
आगरा कैंट से कुंअर सिंह वकील (सपा)
आगरा देहात से महेश कुमार जाटव (रालोद)
फतेहपुर सीकरी से ब्रिजेश चाहर (रालोद)
खैरागढ़ से रौतान सिंह (रालोद)
बाह से मधुसूदन शर्मा (सपा)
गौरतलब है कि इन सीटों पर आगामी 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। इस चरण के लिये चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार (14 जनवरी) को अधिसूचना जारी की जाएगी
