2019 में भी काम करेगा नरेंद्र मोदी का 2014 वाला टोटका, फिर खिलेगा कमल!

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः 2019 के लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने ही सबकी निगाहें अब नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार पर टिक गई हैं. आखिरकार प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार का आगाज अपनी संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेंगे या फिर 2014 का टोटका अपनाएंगे. जी हां. बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव का उत्तर प्रदेश में आगाज मेरठ से ही किया था. कहा जाता है कि मेरठ से चुनाव प्रचार का आगाज होने के कारण प्रधानमंत्री मोदी की चर्चा पूरे देश में हुई थी, जिसके बाद कमल सत्ता में खिला था.

रमजान में चुनाव पर हो रहे विवाद पर ये बोले ओवैसी, हो रही तारीफ

28 मार्च को हो सकती है मोदी की रैली
कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को आगामी चुनावों की शुरुआत कर सकते हैं. बता दें कि मेरठ में 8 लोकसभा क्षेत्र आते हैं, जिन पर 11 अप्रैल को मतदान होने वाला है. लिहाजा पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक संयुक्त रैली का आयोजन कर लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी.

गौतमबुद्ध नगर सीट फिर जाएगी बीजेपी के कब्जे में या गठबंधन मारेगा बाजी

शताब्दी नगर से मोदी ने किया था आगाज
2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने 2 फ़रवरी 2014 को शताब्दीनगर स्थित माधवकुञ्ज के सामने बड़े मैदान में रैली को संबोधित किया था. हालांकि 2014 के मुकाबले इस बार के हालात थोड़े से बदले हैं. पिछली बार चुनावों में मोदी की रैली जिस वक्त हुई थी, उस वक्त ना तो आचार संहिता लगी थी और ना ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई थी.

बीजेपी के लिए लकी है मेरठ की जमीन
दरअसल बीजेपी मेरठ की धरती को अपन लिए काफी शुभ मानती है. बीजेपी के नेताओं का मानना है कि पश्चिम दिशा से चलने वाली बयार पूर्वांचल में भी अपना रंग दिखाती है. हालांकि इस बार क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *