यूपी निकाय चुनाव: आरक्षण की अधिसूचना जारी, देखें अपने शहर की सीटों का हाल

अन्य जिले अपना लखनऊ अपनी पंचायत बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव वैसे तो किसी परिचय के मोहताज नहीं है…क्योकि, लखनऊ और दिल्ली के चुनाव से भी ज्यादा दिलचस्प होता है निकाय का दंगल…इधर सरकार ने भी सोमवार को निकाय के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी…UP के मौजूदा समय में कुल 762 निकाय हैं…इनमें 17 नगर निगम 200 पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतें हैं…

नगर विकास मंत्री…बोले

इस दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि, चुनाव निष्पक्ष होगा. अभी आरक्षण की अधिसूचना जारी की गई है. आपत्तियों और सुझावों के बाद बदलाव भी संभव है ।

निकाय चुनाव: आरक्षण की अधिसूचना
सूबे के सभी नगर निगमों के महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण का पिटारा खुल गया…नगर निगम को देखें तो इस बार 16 से बढ़कर 17 हो गई है नगर निगम की संख्या…इनमें अनुसूचित जाति के लिए 2, पिछड़ा वर्ग को 4, महिला सीट-3 और सामान्य के लिए 8 सीट आरक्षित रखी गई हैं…200 नगर पालिका परिषद में भी अनुसूचित जाति के लिए 27 सीट, पिछड़ा वर्ग को 54 सीट, महिला 40 सीट और अनारक्षित के लिए 79 सीट हैं… 545 नगर पंचायत में अनुसूचित जाति की 73, अनुसूचित जनजाति 1 सीट, पिछला वर्ग 147, महिला 107 सीट और अनारक्षित के लिए 217 सीट आरक्षित की गई है….।

बड़े दलों में हलचल…
निकाय चुनाव में जहां स्थानीय मुद्दे होते हैं तो वही जमीनी कार्यकर्ताओं का भी जोश हाई रहता है…इस चुनाव में बड़े दल और बड़े नेताओं की दावेदारी भी दिलचस्प होती है…लेकिन आरक्षण की इस व्यवस्था में कई लोगों के दिल भी टूटे हैं….उदाहरण के तौर पर देखें तो 2012, 2017 से प्रयागराज की मेयर कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता की हैट्रिक वाली अभिलाषा आरक्षण में बदलाव के चलते पूरी नहीं हो पाएगी…आगरा, अलीगढ़, मथुरा में भी कई बड़े नेताओं की हसरतों पर हथौड़ा चला है….वहीं विपक्षी दलों के सामने भी खुद को निकाय में साबित करना बड़ी चुनौती होगी…AAP सरीखी पार्टियों ने निकाय को और कठिन कर दिया है…।
बाइट- विपक्ष….।

क्या 2024 का सेमीफाइल है?

उपचुनाव के बाद अब 17 नगर निगम 200 पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों में आरक्षण और चुनाव का पिटारा तो खुल गया…अब तीन सीटों के उपचुनाव के बाद…और 2024 के चुनाव से पहले…सूबे के सभी सियासी दलों का ये बड़ा इम्तिहान है…ऐसे में सवाल ये है कि, कौन बनेगा निकाय का नायक….?

यूपी निकाय में नया….

यूपी निकाय चुनाव के आरक्षण की अधिसूचना जारी

महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव
762 निकाय,17 नगर निगम, 200 पालिका परिषद है

545 नगर पंचायतें और करीब 13965 वार्ड हैं

फिलहाल 762 में से 760 नगर निकायों में चुनाव होंगे
महाराजगंज की सिसवा बाजार, बस्ती की भानपुर का मामला कोर्ट में है
अधिसूचना पर 7 दिनों में सुझाव और आपत्ति मांगे हैं

साल 2017 में महापौर की 16 सीट थीं

इस बार महापौर की 17 सीटों पर चुनाव होगा

शाहजहांपुर सीट पर पहली बार महापौर का चुनाव होगा
लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद समेत महापौर की 8 सीटें अनारक्षित
निकायों की आबादी 70 लाख बढ़ गई

नगर निगम का आरक्षण और लिस्ट, कौन सी सीट पर क्या?

17- नगर निगम  का ब्यौरा

2 सीट- अनुसूचित जाति
4 सीट- पिछड़ा वर्ग
3 सीट- महिला
8 सीट- अनारक्षित

नगर पालिका परिषद- 200 सीट

अनुसूचित जाति- 27 सीट
पिछड़ा वर्ग- 54 सीट
महिला- 40 सीट
अनारक्षित- 79 सीट

नगर पंचायत का आरक्षण

अनुसूचित जाति- 73 सीट
अनुसूचित जनजाति- 1 सीट
पिछला वर्ग- 147 सीट
महिला- 107 सीट
अनारक्षित- 217 सीट

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *