नई दिल्ली मदनपुर: आशाराम रॉयल पब्लिक स्कूल, दिल्ली में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। स्कूल के चेयरमैन श्री जगत सिंह जी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अनुशासन और समग्र शिक्षा प्रणाली पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहने, समय प्रबंधन सीखने और मोबाइल का अधिक उपयोग न करने की सलाह दी, जिससे उनकी दिनचर्या बेहतर हो सके।
अतिथियों का स्नेहपूर्वक स्वागत
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य भगत सिंह तोंगड ने मुख्य अतिथियों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और सभी अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, नाटक और संगीत शामिल रहे। मंच पर बच्चों की प्रतिभा को देखकर सभी अतिथि एवं अभिभावक अत्यंत प्रसन्न हुए।
क्या कार्यक्रम हुए?
कार्यक्रम का खास आकर्षण एक मशहूर जादूगर रहा, जिसने अपनी अनोखी जादूई ट्रिक्स से सभी का मन मोह लिया। बच्चों और अभिभावकों ने जादू के प्रदर्शन का भरपूर आनंद लिया और उसे बड़े ध्यान से देखा।
इस भव्य आयोजन में स्कूल के सभी शिक्षकों और स्टाफ मेंबर्स का भी विशेष योगदान रहा। उन्होंने बच्चों के साथ कड़ी मेहनत की, दिन-रात अभ्यास कराया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति देने के लिए तैयार किया। शिक्षकों की इस मेहनत का ही परिणाम था कि बच्चे शानदार प्रदर्शन कर सके। प्रधानाचार्य भगत सिंह तोंगड ने सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें इस आयोजन की सफलता का अहम हिस्सा बताया।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, और सभी ने इस भव्य आयोजन की सराहना की।
ये भी देखें: https://www.youtube.com/watch?v=IZOrAEK8J64&t=3s
