बुलंदशहर में पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’ दूसरे शख्स की जगह दे रहा था टीईटी परीक्षा

अपना बुलंदशहर

बुलंदशहर: लगता है उत्तर प्रदेश की परीक्षाओं में बैठने वाले परीक्षार्थी फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस के संजय दत्त के किरदार से कुछ ज्यादा ही प्रभावित दिख रहे हैं.  क्योंकि, तमाम चेतावनियों के बावजूद हर परीक्षा में कोई ना कोई ‘मुन्नाभाई’ नकल करता हुआ पकड़ ही जाता है.  ऐसा ही हुआ बुलंदशहर में हुई टीईटी की परीक्षा में, बुलंदशहर में पहली पाली में टीईटी की परीक्षा में चेकिंग के दौरान टीम ने एक ‘मुन्ना भाई’ पकड़ा . संजय दत्त को अपना गुरु समझने वाला ये मुन्न भाई दूसरे परीक्षार्थी के नाम से परीक्षा दे रहा था. मौके पर पहुंचे डीएम, एसएसपी व एसपी क्राइम ने आरोपित से पूछताछ की और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया.

21 केन्द्रों पर हुई टीईटी परीक्षा

बुलंदशहर में 21 केंद्र पर टीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया.  जिसमें हजारों परीक्षार्थीयों ने भाग लिया. परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कई टीमें गठित की. डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी केबी सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान पहली पाली की परीक्षा के दौरान जीआईसी इंटर कॉलेज बुलंदशहर से टीम ने एक युवक को दूसरे परीक्षार्थी के नाम पर परीक्षा देते हुए पकड़ लिया. नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि आरोपित तेजेंद्र गिरी शिकारपुर का रहने वाला है. जो तेजेंद्र सिंह के नाम पर परीक्षा दे रहा था. फर्जी परीक्षार्थी को इस काम के बदले में पचास हजार रुपया दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में तेजेंद्र गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *