राहुल गांधी घुटनों के बल बैठे तो पुजारी को टोकना पड़ा यह मंदिर है मस्जिद नहीं : योगी आदित्यनाथ

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

धार : राहुल गांधी अपने चुनावी प्रचार में लगातार मंदिर जाते है. जिसकी वजह से उनके ऊपर राजनीतिक ब्यान बाज़ी होती रहती है. अब इसी कड़ी में मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कस्ते हुए कहा कि जब राहुल गांधी धार्मिक स्थल में घुटनों के बल बैठे तो उनको पुजारी ने याद दिलाया कि यह मंदिर है, मस्जिद नहीं. यह तंज योगी ने मध्य प्रदेश के धार ज़िले में एक रैली को सम्बोधित करते हुए किया. यहां बता दें कि पांच राज्यों के चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की थी.

जिसमें मुख्यमंत्री योगी का नाम भी शामिल है. इसी रैली को सम्बोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आजतक सिर्फ विवादों को जन्म दिया है. राहुल पर हमलावर होते हुए योगी ने कहा कि पता नहीं राहुल मध्य प्रदेश के कितने मंदिरों में गए जबकि गुजरात में तो उन्होंने बहुत सारे मंदिरों के दर्शन किये थे. और एक मंदिर में पुजारी ने उन्हें याद दिलाया के यह मंदिर है न की मस्जिद इसलिए यहां घुटनों पर नहीं बल्कि पालथी मरकर बैठा जाता है.

इसके बाद भी अगर वह खुदको जनेऊधारी बताते है तो यह सिर्फ उनका प्रयास है. जबकि सच सामने आ ही जाता है. बता दें कि विधानसभा चुनाव और 2019 आम चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस खुदको हिंदुत्व में ढालने की कोशिश कर रही है. यहां याद दिला दें कि राहुल खुद को कई मौकों पर शिवभक्त, जनेऊधारी बता चुके हैं. वह देश के विभिन्न मंदिर-मस्जिदों में मत्था टेकने व दर्शन करने के अलावा अभी कुछ दिनों पहले हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थल कैलास मानसरोवर की यात्रा पर भी गए थे.

यह पहली बार नहीं है जब सीएम योगी ने राहुल गाधी के मंदिर दौरों को लेकर राहुल पर निशाना साधा हो. इससे पहले, योगी ने गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि राहुल बनारस स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में ऐसे बैठे थे, जैसे नमाज पढ़ रहे हों.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *