ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब रहता है. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है. आज आपके सितारे क्या कहते हैं. 30 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल.
मेष- आज आपकी किस्मत चमकेगी जिससे आपको बिगड़े काम बन जाएंगे.स्वभाव में चिड़चिड़ापन न रखें इससे नकारात्मक विचार पैदा होंगे. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. प्रेमी से मुलाकात के योग बन रहे हैं.
वृष- आज आपकी संतान आपको सुख पहुंचाने वाली खबर दे सकती है. आपका भाग्य जागा हुआ है आज. इंवेस्टमेंट करते समय जरुरी बातों का ख्याल रखें. पेट दर्द या इससे जुड़ी शिकायत हो सकती है.
मिथुन- धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज भाग्य अच्छा होगा जिससे सभी काम पूरे होंगे. मित्रों और संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है. जरूरी कागजों को व्यवस्थित रूप से रखें.
कर्क- स्वास्थ्य ठीक रहेगा. दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है. अपनी वाणी पर संयम बनाएं रखें. नकारात्मक विचारों पर काबू बनाएं रखें. कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है.
सिंह- आज धैर्यशीलता में कमी आएगी. तनाव की आशंका है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नेगेटिव विचारों से मन विचलित रहेगा. बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार आएगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा.
कन्या- स्वास्थ्य का ख्याल रखें. तनाव और गुस्से से बचें. आज आप मनोरंजन और घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आज ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी.
तुला- आज आप किसी नयी योजना पर काम कर सकते हैं. नयी नौकरी मिलने की भी संभावना बन रही है. दोस्तों के साथ समय बता सकते हैं. कहीं बाहर घूमने जाने की भी योजना बन सकती है.
वृश्चिक- मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के योग हैं. आपका मन धार्मिक कामों में लग सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी से कर्ज या उधार न लें. आपको फंसाया जा सकता है.
धनु- आज स्वास्थ्य के लिए सचेत रहें. फिजूल खर्च से बचे. लापरवाही करने से आर्थिक परेशानी का हो सकती है. आपका कोई अपना बड़ा धोखा दे सकता है.
मकर – आप अपने फिटनेस को लेकर सजग हो जाएं. व्यापारिक यात्रा सफल साबित रहेगी. परिवार के किसी बच्चे की तबियत खराब होगी. जीवनसाथी का पूरा साथ भी मिलेगा. आज आप में से कुछ लोग दोस्तों के साथ का आनंद लेने वाले हैं.
कुंभ- आज आप सुबह से ही ताजगी महसूस करेंगे. साथी के साथ विंडो शॉपिंग पर जा सकते हैं जो काफी रोमांचक होगा. आमदनी कम होगी लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. आपका कोई अपना मदद के लिए आपके पास आ सकता है.
मीन- लंबी यात्रा पर जाने का योग है, जीवनसाथी को साथ लेकर जाने से शुभ होगा. सट्टेबाजी करना महंगा पड़ सकता है. परिवार के किसी सदस्य के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है. आपकी पत्नी बदलाव के लिए योजना बना सकती है .
