नोएडा में फर्जी कॉल सेंटरों का भांडाफोड़, ऐसे की करोड़ों रुपये की ठगी

अपना एनसीआर

नोएडा: हेलो मे माइक्रोसॉफ्ट से बोल रहा हूँ आपके कंप्यूटर में वायरस है जिसे ठीक कर दिया जाएगा…यदि आपको ऐसी कॉल आये तो सावधान हो जाइए. ये एक फर्जी कॉल हो सकती है और आप ठगी का शिकार हो सकते हैं. जी हां ऐसा ही एक मामला नोएडा से सामने आया है. जहाँ फर्जी कॉल सेंटरों के जरिये पहले लोगों के कंप्यूटर व लैपटॉप में पॉप-अप्स द्वारा मेसेज भेज कर सिस्टम को हैक कर देते थे और फिर माइक्रो सॉफ्ट के कर्मचारी बनकर फोन करके धोखाधड़ी करके ठगी किया करते थ. ऐसे ही एक गिरोह को एफ.बी.आई. कैनेडियन पुलिस और नोएडा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही कर नोएडा के अलग अलग क्षेत्रों से 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग अभी तक तकरीबन 10 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं.

पुलिस की गिरफ्त में दिखने वाले ये युवक शातिर किस्म के ठग हैं…जो फर्जी कॉल सेंटरों के जरिये देश-विदेशों में ठगी का काम किया करते थे. ये सभी युवक अच्छे खासे पड़े लिखे होने के साथ ही आई.टी.एक्सपर्ट भी हैं. ये लोग इंटरनेट के जरिये पहले लोगों के कंप्यूटर,लैपटॉप आदि में पोपप्स का मैसेज भेज कर सिस्टम में वायरस भेज दिया करते थे औऱ फिर खुद ही कॉल करके खुद को माइक्रो सॉफ्ट कंपनी का कर्मचारी बताकर उसे ठीक करने के लिए कहा करते थे. जिसके बाद चालाकी से पैमेंट गेटवे के जरिये अपने खातों में पैसा जमा करा लिया करते थे.

इन शातिर लोगों का शिकार ज्यादातर विदेशी जैसे ऑस्ट्रेलिया व कैनाडा के नागरिक हुआ करते थे. ठगी का शिकार हुए लोगों ने जब इसकी जानकारी माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को दी तो कंपनी के अधिकारियों ने इसकी शिकायत अपने देश की पुलिस से की जिसके बाद वहां की पुलिस ने नोएडा पुलिस से संपर्क किया. जिसके बाद नोएडा पुलिस ने टीम बनाकर इन सभी कॉल सेंटरों पर छापेमारी की.

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफएबीआई , कैनेडियन और नोएडा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र से 4, सेक्टर 58 थाना क्षेत्र से 2 , फेस 3 थाना क्षेत्र से 1 , और ईकोटेक थाना क्षेत्र से 1 कुल 8 कॉल सेंटरों से 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है…..इनके पास से 26 हार्ड डिस्क, 5 डीवीआर , 9 सर्वर , 1 डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर , 4 कंप्यूटर, 1 थिंक पैड , 15 एटीएम कार्ड समेत डेढ़ लाख रुपये बरामद किए गए हैं.

उत्तरप्रदेश के सबसे आधुनिक कहे जाने वाले नोएडा शहर में लोगों ने ठगी के भी नए नए तरीके इख्तियार कर लिए हैं. आये दिन पुलिस फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजती है. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि पुलिस इन फर्जी कॉल सेन्टरों पर पूरे तरीके से रोक कब लगा पाएगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *