VIDEO : बेगुनाह को पीटते रहे नेताजी, तमाशबीन बन देखती रही पुलिस

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी और उसके विधायक प्रतिनिधि आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. आप नेता का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आप की साख को कम कर सकता है. दरअसल, दिल्ली में पूर्वांचल मोर्चा के जॉइंट सेकेट्री और किराड़ी से आप विधायक प्रतिनिधि का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है कि आप विधायक प्रतिनिधि युवक को डंडों से बेरहमी से पीट रहा है.

हैरान कर देने वाली बात ये है कि वीडियो में दिख रहा है कि इस पिटाई के समय पुलिस के कई जवान मौके पर ही थे लेकिन रक्षक बन कर नहीं तमाशबीन और मूकदर्शक बनकर और नेता जी दनादन युवक की डंडे से पिटाई किए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि युवक पर छेड़छाड़ का आरोप है. वहीं पीड़ित युवक के पक्ष ने आप नेता के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी कर दी है. 14 नवंबर की सुबह एक युवक को आप नेता और स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की. वीडियों में दिख रहा है कि करीब 4 पुलिसकर्मी मौके पर खड़े हैं. तो दूसरी तरफ युवक को बेदर्दी से पीटा जा रहा है.

दरअसल, विकास नाम का पीड़ित युवक प्रेम नगर का है. उस पर और उसके भाई पर कई अपराधिक मामले भी चल रहे हैं. विकास के भाई पर 2 साल पहले गैंग रेप का केस दर्ज हुआ. परिवार का आरोप है कि उसी केस में समझौता करने को लेकर पीड़ित विकास की मां इलाके के विधायक प्रतिनिधि सौरव झा के पास गयी थी. विकास की मां ने कहा कि सौरव झा ने इस मामले को रफा-दफा करने के लिए 25 लाख रुपये मांगे. वहीं जब विकास की मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो सौरव झा काफी गुस्से में आ गया और उसे बेटे को बेरहमी से पीटा.’

क्या बोला पीड़ित परिवार
वहीं इस मामले में विकास के पिता का कहना है कि उस सुबह सौरव अपने कुछ दोस्तों के साथ घर आया और विकास के बारे में पूछा. विकास के नहीं मिलने पर उसके पिता के साथ ही मारपीट शुरू कर दी जिससे घायल होकर पिता अस्पताल में भर्ती किए गए. उसी दौरान विकास की भी पिटाई की गयी और उसे मार मारकर अधमरा कर दिया गया.

देखिए वीडियो…

आम आदमी पार्टी के विधायक प्रतिनिधि सौरव झा से जब इस बारे में प्रश्न किया गया तो उन्होंने खुले कैमरे में यह बात कबूली की युवक की पिटाई करते हुए जो वीडियो में दिख रहा है वो वही हैं. सौरव ने दलील दी कि विकास और उसके साथी इलाके में गुंडागर्दी करते हैं. इतना ही नहीं युवक पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया. बता दें कि पीड़ित विकास का भाई और दो अन्य लोग महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में जेल में बंद है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *