बुलंदशहर हिंसा : पद से हटाए गए SP सिटी प्रवीन रंजन, अब अतुल कुमार को मिली जिम्मेदारी

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : बुलंदशहर हिंसा मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है. हिंसा की हवा अब तक शांत नहीं हुई है और शासन के द्वारा अधिकारियों पर गाज गिराया जाना जारी है. अगली कार्रवाई में बुलंदशहर के एसपी सीटी को भी हटा दिया गया. बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीन रंजन सिंह को भी हटा दिया गया है. उनकी जगह अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अतुल कुमार श्रीवास्तव को बुलंशहर भेजा गया है. अलीगढ़ में एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी को अलीगढ़ में ही एसपी सिटी के रूप तैनात किया गया है. नोएडा में 49वीं वाहिनी पीएसी में तैनात उप सेना नायक डॉ. अरविंद कुमार को अलीगढ़ में एसपी क्राइम के तौर पर तैनात किया गया है.

बुलंदशहर हिंसा के बाद से अब तक रह रह कर एक के बाद एक अधिकारी को हटाया जा रहा है और उनकी जगह नये अधिकारी की तैनाती की जा रही है. सबसे पहले चौकी इंचार्ज और पुलिस उपाधीक्षक को हटा गया. उसके बाद एसएसपी को हटाने का आदेश जारी किया गया और फिर एसएसपी के तबादले के अगले दिन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की जगह भी बदल दी गयी. अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रईस अख्तर को हटा दिया गया था और शासन के इस कदम पर सवाल भी उठाए गए. सवाल ये उठ रहे थे कि जिस अपर पुलिस अधीक्षक के क्षेत्र इज्तिमा में ये हिंसा हुई उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी और किसी दूसरे क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया.

ऐसी खबर है कि डीजीपी मुख्यालय के द्वारा बुलंदशहर हिंसा की घटना के बाद शासन को जो प्रस्ताव भेजा गया था वो प्रवीन रंजन सिंह को हटाने का था लेकिन कार्रवाई एसपी सिटी के स्थान पर एसपी ग्रामीण के खिलाफ कर दी गयी. बुलंदशहर हिंसा की विवेचना के लिए बनी एसआईटी में जिन दो राजपत्रित अधिकारियों को शामिल किया उसमें प्रवीन रंजन सिंह के अलावा राघवेंद्र कुमार मिश्रा शामिल थे. आईजी मेरठ राम कुमार की निगरानी में गठित एसआईटी काम कर रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *