रिलीज होते ही सिंबा ने तोड़े कई सारे रिकॉर्ड, एक दिन में की इतनी कमाई

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

मुबंई : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जीरो के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सभी की निगाहें अब रणवीर सिंह की सिम्बा पर है. नई साल के दिन रिलीज हुई सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है. फिल्म जीरो ने ओपनिंग डे पर करीब 20 करोड़ रुपये जुटाए थे. साथ ही उन्होनें पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्म दी.

फिल्म सिम्बा ने पहले दिन ही अच्छी शुरुआत की औऱ फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार पहले दिन फिल्म 18 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. मेकर्स ने फिल्म सिम्बा को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है. वहीं इसकी ओवरसीज कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया में नया रिकॉर्ड बनाया है औऱ फिल्म ने वहां करीब 18 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर का बिजनेस किया है. बता दें कि रोहित शेट्टी के फिल्म की यह सबसे बेहतर ओपनिंग है. इससे पहले गोलमाल अगेन ने 66.99 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर का कलेक्शन किया था.

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है. इस साल में सारा अली खान ने दो फिल्म की है. बता दें कि सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है. फिल्म में एक भ्रष्ट पुलिस ले की कहानी है जिसका नाम सिम्बा है.

फिल्म में सिम्बा शिवगढ़ का एक अनाथ है. इसी कस्बे में सिंघम का जन्म और पालन-पोषण हुआ लेकिन सिंघम के विपरीत सिम्बा का मानना है कि पुलिस की वर्दी कमाई का सबसे सही जरिया है. यही सोच उसे भष्ट पुलिसवाला बनने के लिए प्रेरित करती है लेकिन कहानी में एक नया मोड़ उसे बदल देता है और उसे सही रास्ता चुनने के लिए मजबूर करता है.

ब़ॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *