लखनऊ : देश की सबसे धाकड़ और चर्चित महिला IAS अधिकारी बी चंद्रकला इन दिनों अवैध खनन के आरोपों से घिरी हुई हैं, उनपर आरोप है कि बांदा जिले की जिलाधिकारी रहते हुए बी चंद्रकला ने नियम कानूनों को ताक पर रख कर अवैध खनन करवाया था, उस समय सूबे में सपा सरकार थी, अवैध खनन के आरोपों में बी चंद्रकला के घऱ और अन्य ठिकानौं पर सीबीआई ने छापेमारी भी की, इनसबसे हटकर आज हम आपको बी चंद्रकला के बारे में वो बाते बताएंगे जो आज तक अपने कहीं और नहीं पढ़ी होंगी
पति के कहने पर बनीं IAS
बी चंद्रकला का जन्म तेलंगाना (आंध्रप्रदेश) के करीमगनर जिले में हुआ था. उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास की.जिसके बाद उन्होंने हैदराबाद के कोटि महिला कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की. ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद उनके माता-पिता ने उनकी शादी कर दी. शादी के बाद भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और डिस्टेंस एजुकेशन से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन किय. पोस्ट ग्रेजुएट के बाद पति के सपोर्ट से उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की.यूपीएससी परीक्षा में उनकी 409वीं रैंक थी. बी चंद्रकला ने एक इंटरव्यू नें कहा था कि आईएएस बनने में उनके पति का भी महत्वपूर्ण योगदान है. उनकी 10-12 साल की एक बेटी भी है
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं
सोशल मीडिया के जमाने में बी चंद्रकला भी सोशल प्लेटफार्म पर एक्टिव रहती हैं, उनकी लोकप्रियता का आलम ये है की बड़े बड़े नेता उनकी लोकप्रियता के मामले में पीछे दिखाई देते हैं.सोशल मीडिया पर अगर बी.चंद्रकला अपनी कोई फोटो डालती है तो उसपर कुछ ही घंटे में हजारों लाइक और कमेंट आ जाते हैं, उनकी एक फोटो जिसमें वो मेट्रो में सफर करती दिख रही है, पर करीब 80 हजार लाइक और 5 हजार से ज्यादा कमेंट है, वहीं बुलंदशहर डीएम रहते वक्त एक ठेकेदार को फटकार लगाते हुए का वीडियो तो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.
बुलंदशहर जिले की कमान दुबई से संभाली
दरअसल 15 अक्टूबर 2015 को बी चंद्रकला दुबई मे छुट्टीयां मना रही थीं. छुट्टी पर जाने के दो दिन बाद ही यूपी शासन ने ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया.0 साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निर्देशा जारी किए कि सभी अधिकारी आदेश जारी होने की रात ही अपना चार्ज संभाल लें. बी चंद्रकला को दुबई में रहते हुए भी उसी रात बुलंदशहर डीएम का चार्ज लेना था. लिहाजा उन्होंने फैक्स और ईमेल के जरिए चार्ज ले लिया था. माना जाता है कि विदेश में रहते हुए इस तरह से किसी जिले के डीएम का चार्ज लेनी वाली बी चंद्रकला पहली आईएएस अधिकारी हैं.
