लखनऊ : उत्तर-प्रदेश पुलिस में नौकरी की चाह रखने वाले के लिए जरुरी सूचना आई है, ये सूचना 49, 568 पदों की भर्ती से संबंधित है, यूपीपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर कास्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजन करने की तारीख जारी कर दी गई है, आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 27 और 28 जनवरी को होगी, इस बारे में वेबसाइट पर परीक्षा का टाइम और शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा
पिछले साल निकाली गई थीं भर्ती
बता दें कि बीते साल 2018 में डीजीपी ओपी सिंह ने 49 हजार 568 पदों पर भर्तियों का ऐलान किया था, इससे पहले करीब 41 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित एग्जाम और मेडिकल परीक्षण का कार्य पूरा हो चला है
क्या है यूपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती की डिटेल्स
कुल 49 हजार 568 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें कॉस्टेबल(सिटीजन पुलिस के लिए 31 हजार 360 पद और स्टेबल कॉस्टेबल (PAC) के लिए 18 हजार 208 पदों पर भर्ती निकाली गई है
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा.जिसके लिए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी, उनका फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट होगा, लिखित परीक्षा होगी, मेरिट के आधार पर चयन होगा और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा
क्या है लिखित परीक्षा का सेलेबस
लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, मात्रात्मक और मानसिक क्षमता और रीज़निंग एबिलिटी के प्रश्न शामिल होंगे.
क्या रहेगा पे- स्केल
जो उम्मीदवार चुने जाएंगे उन्हें 5,200 से 20,200 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी और ग्रेड पे 2000 दिया जाएगा. वहीं भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPPRB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in देखें.
