लखनऊ: राममंदिर को लेकर चल रही सियासी और सामाजिक तकरार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तड़का लगाया है. योगी आदित्यनाथ ने बयान देते हुए कहै है कि, ‘अगर सुप्रीम कोर्ट से राममंदिर का कोई हल नहीं निकल रहा है तो ये जिम्मेदारी हमें दे दें, हम 24 घंटे के अंदर इस समस्या को हल कर देंगे’
कब और कहां बोले सीएम
दरअसल, एक टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राममंदिर निर्माण को लेकर सवाल किया गया था. उसी सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, राम मंदिर पर अब लोगों के धैर्य जवाब दे चुका है. अगर सुप्रीम कोर्ट से राममंदिर का कोई हल नहीं निकल रहा है तो ये जिम्मेदारी हमें दे दें, हम 24 घंटे के अंदर इस समस्या को हल कर देंगे, 25 घंटे नहीं लगेंगे.
‘कैसे कर देंगे हल’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जब इसी सवाल में पूछा गया कि, वो 24 घंटे में इसका हल कैसे कर देंगे बातचीत से या किसी और तरीक से तो उन्होंने कह कि, पहले सुप्रीम कोर्ट हमें ये मुद्दा सौंपे तो सही.
‘सरकार कानून क्यों नहीं लाती’
संघ से लेकर विश्वहिंदू परिषद तक, साधु-संतो से लेकर बीजेपी के सहयोगी संगठनों तक सभी अयोध्या पर अध्यादेश या कानून बनाकर मंदिर निर्माण की मांग कर रहे हैं. पीएम मोदी पहले ही राम मंदिर पर कोई अध्यादेश लाने की बात से इंकार कर चुके हैं. सीएम योगी से जब पूछा गया कि, सरकार कानून क्यों नहीं लाती तो उन्होंने कहा कि, संसद में उन मुद्दों पर बहस नहीं होती जो मुद्दे कोर्ट में हों.
