VIDEO : जब सीएम ऑफिस के सामने मौलाना जी पढ़ने लगे नमाज, फिर…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः नवाबी नगरी लखनऊ में शुक्रवार को कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. दरअसल, शुक्रवार देर शाम जब सीएम योगी आदित्यनाथ एनेक्सी में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. उसी वक्त बाहर हरी पगड़ी बांधे एक सिरफिरे ने बीच सड़क पर मुसल्ला (नमाज पढ़ने का कपड़ा) बिछा कर नमाज पढ़ने लगा.

नमाज के कारण बनी जाम की स्थिति
शख्स के नमाज अदा करने के कारण बीच सड़क पर कुछ ही देर में जाम की स्थिति पैदा हो गई. वहीं, ट्रैफिक पुलिस कर्मी और होमगार्ड तमाशा देखते रहे. करीब एक मिनट के बाद उसने मुसल्ला उठाया और सड़क किनारे खड़ी लालरंग की एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गया.

पीएम मोदी के खिलाफ की नारेबाजी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रास्ते पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले ही शख्स ने सजदा करना शुरू कर दिया. जिसके कारण कोई शख्स उसे कुछ बोल नहीं पाया. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि नमाज पढ़ने वाले शख्स ने नारेबाजी भी की. एक शख्स ने बताया कि उसकी कमर में चाकू था.

देखिए वीडियो…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *