हिंदू महासभा की ये कैसी हरकत, गांधी जी को मारी गोली

अन्य जिले अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ : दिल्ली में देश के तमाम संगठन और नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथी पर उन्हें नमन करते नजर आए, वही दिल्ली से करीब 100 किलोमीटर दूर हिंदू महासभा के कार्यकर्ता उल्टी हरकत करते दिखाई दिए, गांधी जी की पुण्यतिथी के मौके पर अखिल भारतीय हिंदू सभा के सदस्यों ने शौर्य दिवस के रुप में मनाया.इस दौरान कार्यकर्ताओं नें महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे भी लगाएं

महात्मा गांधी को मारी गोली

पुण्यतिथी के दिन हिंदू महासभा के कार्यकर्ता और राष्ट्रीय सचिव डॉ.पूजा शकुन पांडेय ने ऐसा कारनामा किया है जिसका विरोध सोशल मीडिया पर हो रहा है, दरअसल, पूजा शकुन पांडेय ने महात्मा गांधा का पूतला तैयार कर हत्या के सीन को रीक्रिएट किया.सीन रीक्रिएट कर पूजा शकुन पांडेय ने महात्मा गांधी के पूतले को गोली मारी और उसका दहन किया.गोली मारने के दौरान हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं नें महात्मा नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे लगाए

गोडसे की तस्वीर को माला पहनाई

हिंदू महासभा के कार्यकर्ता और सचिव डॉ.पूजा शकुन पांडेय ने गांधी वर कर शौर्य दिवस मनाया साथ ही गोडसे की तस्वीर को माला अर्पित की. सचिव डॉ. पूजा ने खूद गोडसे की तस्वीर को माला पहनाकर पुष्पांजलि दी गई और मिष्ठान वितरण किया.

एमएमयू में लगे गोडसे मुर्दाबाद के नारे

वहीं, दूसरी तरफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आज शहीद दिवस के मौके पर मौलाना आजाद लाइब्रेरी से एएमयू सर्किल तक तिरंगे झंडे हाथों में लेकर मार्च निकाला. छात्रों ने हिंदुस्तान ज़िंदाबाद व आरएसएस गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एएमयू के बाबे सय्यद गेट पर गोडसे के पुतले को फांसी पर लटका दिया.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *