खुदाई के दौरान मटके में मिले 100 साल पुराने सिक्के, लूटने के लिए गांववालों में मची खलबली

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक गांव में खलबली मच गई, जब गोशाला निर्माण के लिए खुदाई के दौरान खजाना निकला. जानकारी के मुताबिक गोशाला में खुदाई के दौरान जमीन के नीचे से मटकी में 100 साल पुराने चांदी के सिक्के निकले. पुलिस और पुरातत्व विभाग को देने के लिए जेसीबी के चालक ने इसको अपने पास रख लिया.

जेसीबी ड्राइवर जब तक कुछ कर पाता, इटावा के भटपुरा गांव में पास रहने वाले लोगों को जैसे ही इसकी खबर लगी वह मौके पर पहुंच गए और सिक्कों को छिनकर भाग निकले. बताया जा रहा है कि पुराने सिक्कों को पाने के लिए लोगों में एक होड़ सी मच गई थी. इसके बाद ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना थाना बढ़पुरा पुलिस को दी.

पुलिस ने बरामद किए 150 सिक्के
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके कई युवकों से लगभग 150 सिक्के बरामद किए गए है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोशाला की खुदाई के दौरान लगभग 200 सिक्के निकले थे, जिनमें से 150 को बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि बाकि के सिक्कों के लिए तलाश जारी है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *