नई दिल्ली : कभी कभी इंसान के साथ ऐसी अजीबो गरीब हरकत हो जाती है कि सुनने वाला हर कोई हैरान हो जाता है, यहां तक की वो इंसान भी हैरत में पड़ जाता है जिसके साथ अजीबो गरीब घटना होती है.
नाक से निकली अंगूठी
ब्रिटेन की 20 वर्षीय अबिगेल थॉम्पसन के साथ भी ऐसा ही कुछ वाक्य हुआ, जिससे वो खुद हैरान रह गई, दरअसल कुछ दिन पहले थॉम्पसन को छिंक आई, थॉम्पसन से छिंका तो उनकी नाक से एक अंगूठी निकली, थॉम्पसन ने जैसे ही अंगूठी को देखा तो वो चौंक गई, वो सोच में पड़ गईं की 12 साल पहले खोई अंगूठी उनकी नाक से कैसे बाहर आ सकती है, लेकिन हकीकत में अंगूठी नाक से ही निकली थी, नाक से निकलकर उनके हाथों नें आ गई थी
मां ने बर्थडे पर दी थी अंगूठी
थॉम्पसन बताती है 12 साल पहले 2007 में उनके 8वें जन्मदिन पर उनकी मां ने सोने की अंगूठी गिफ्ट की थी, कुछ दिन अंगूठी उन्होंने पहनी, लेकिन एक दिन अचानक खो गई, थॉम्पसन और उनकी मां ने सोचा शायद घर आए मेहमानों या दोस्तों में से किसी ने अंगूठी को चूरा लिया है, जिसपर उन्होंने अंगूठी वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी
नाक में कभी कुछ फंसा हुआ महसूस नहीं हुआ- थॉम्पसन
वेस्ट यॉर्कशायर में पेशे से ब्यूटी थेरेपिस्ट अबिगेल थॉम्पसन ने कहा, ‘मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि अंगूठी नाक में फंसी हुई है. मुझे कभी कुछ फंसा हुआ महसूस नहीं हुआ। कभी सांस लेने में दिक्कत नहीं हुई .
