जेल में बुना गया पत्रकार की हत्या का तानाबाना, हिस्ट्रीशीटर हैं अपराधी!

अन्य जिले

सुल्तानपुरः 18 जनवरी दिन शुक्रवार की देर शाम कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के बढ़ैयाबीर इलाके में पत्रकार दिनेश पाण्डेय पर हुए जानलेवा हमला मामले में शामिल 4 बदमाशों को घटना में इस्तेमाल किए गए असलाहा और दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने पत्रकार हमला मामले का खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अपराधी जितेंद्र सिंह मुन्ना के कहने पर इन बदमाशों ने बीते 18 जनवरी को पत्रकार दिनेश पाण्डेय की हत्या करने की योजना बनाई थी और इस योजना को अंजाम देने के तहत ही इन लोगो ने दिनेश पाण्डेय पर उनके घर के बाहर ही फायरिंग भी की थी लेकिन वो बाल बाल बच गए.

यह भी पढ़ें : ‘चौकीदार’ ही बना चोर, वर्दी की आड़ में जेल की बैरको में नशे का कारोबार

पुलिस ने प्लानिंग के साथ किया गिरफ्तार
ये सभी बदमाश उस समय गिरफ्तार किए गए जब ये जेल में बंद जितेंद्र सिंह मुन्ना के कहने पर करौंदिया इलाके में एक व्यक्ति की हत्या करने जा रहे थे कि तभी अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान इन लोगो को पकड़ लिया गया . दरअसल जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने और अपराधियों में पुलिस का इकबाल कायम करने के लिए एसपी अनुराग वत्स के निर्देश पर चेकिंग / गश्त अभियान चलाया जा रहा था . कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से कटॉवा मोड़ के पास संदिग्ध वांछित अपराधियों की तलाश में थी कि ये सभी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए .

जेल के भीतर बुना गया हत्या का ताना-बाना
पुलिस के मुताबिक पत्रकार दिनेश पाण्डेय की हत्या करानेे का ताना बाना जेल में बंद कोतवाली नगर थाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी जितेंद्र सिंह मुन्ना ने बुना था. इस वारदात की योजना बनाने के पीछे की वजह क्या रही पुलिस इसे जाँच का विषय बता रही है , जबकि पुलिस ने जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया है उन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि पत्रकार दिनेश पाण्डेय की हत्या करने के लिए जितेंद्र सिंह मुन्ना ने उन लोगों को कहा था.

हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष की गाड़ी से मिले ये प्रतिबंधित सामान

कौन-कौन है अपराधी
पकड़े गए बदमाशों में मोहित मिश्रा , कमल मिश्रा ,मोहम्मद इमरान और उत्तम सिंह शामिल है जबकि मुख्य रूप से पत्रकार दिनेश पाण्डेय की हत्या करने आया शूटर विनोद कुमार अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है . पकड़े गए बदमाशों में शामिल मोहित मिश्रा के खिलाफ हत्या,जानलेवा हमला , धोखधड़ी समेत आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे कोतवाली नगर थाना में दर्ज है .

एसपी सिटी मीनाक्षी कात्यायन ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया की इस घटना के पीछे क्या वजह रही इसकी जाँच की जा रही , पकड़े गए बदमाशों के पास जो असलहा बरामद किया गया है वो अवैध है और ये लोग घटना में जिन दो बाइकों का इस्तेमाल किये है वो फर्जी नम्बर की है.

सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सुल्तानपुर की सभी खबरें एक देखने के लिए क्लिक करें…

एक नजर इधर भी…

राहुल गांधी घुटनों के बल बैठे तो पुजारी को टोकना पड़ा यह मंदिर है मस्जिद नहीं

राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा निशाना, कहा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष अकल से पैदल हैं’

इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?

योगी ने बदला फैजाबाद का नाम, तो खुश हो गया मुस्लिम समुदाय!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *