नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी मुख्यालय में अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कमरे के बगल वाले कक्ष में बैठेंगी. हाल ही में सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली प्रियंका ने अभी आधिकारिक रूप से पदभार नहीं संभाला है. हालांकि ऐसी खबरें हैं कि विदेश से लौटने के बाद वह उत्तर प्रदेश में पार्टी की गतविधियों एवं रणनीति को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं.
पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष के बगल वाला वही कमरा प्रियंका को दिया गया जहां राहुल बतौर पार्टी उपाध्यक्ष बैठा करते थे. कांग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका के इस कमरे के निकट ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा के भी कक्ष हैं.
2017 में राहुल गांधी का था कमरा
यह वही कमरा है जिसमें राहुल गांधी दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले काम किया करते थे. कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वह 24 अकबर रोड स्थित अपने कार्यालय में औपचारिक रूप से कब पदभार संभालेंगी, लेकिन राहुल गांधी ने 7 फरवरी को महासचिवों की बैठक बुलाई है.
इन नेताओं को आवंटित हो चुका है कमरा
उनके राजनीति में औपचारिक प्रवेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस दिन प्रिंयका कार्यालय में काम शुरू करेंगी, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित होंगे. यह कमरा पहले ए.के.एंटनी, जनार्दन द्विवेदी और सुशील कुमार शिंदे समेत कई कांग्रेस नेताओं को आवंटित हो चुका है.
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पदभार संभालने के बाद वह अपनी टीम और कर्मचारियों के बारे में निर्णय लेंगी, लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि एआईसीसी शिकायत सेल की प्रमुख अर्चना डालमिया और महिला कांग्रेस प्रमुख सुष्मिता देव भी उनकी टीम का हिस्सा होंगी. प्रियंका ने अमेरिका से वापस आने के बाद सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात की. बैठक में पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए, जिन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है.
अरे साहब बता दो हमरा पति कैसा है… अपने होने वाले पति के बारे में क्यों लड़कियां पूछ रही हैं ये सवाल
सुशांत को पसंद आया अंकिता का नया अवतार, कमेंट में लिखा- ‘ये शानदार है’
इस दिन मुंबई में बॉलीवुड सितारों को पार्टी देंगे निक-प्रियंका, सामने आया कार्ड
ईशा की शादी में बैंकग्राउंड डांसर बन गए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
निक के साथ कितनी खुश हैं प्रियंका? अपनी शादी को 10 में से दिए इतने नंबर
