खांसी को करना है छूमंतर, तो आज ही अपना लीजिए ये जादुई उपाय

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

सर्दी का मौसम हो या फिर तेज गर्मी हो खांसी का आना जाना लगा रहता है. कभी भी किसी भी मौसम लोग इस परेशानी के गिरफ्त में आ जाते हैं लेकिन अगर इसे लेकर थोड़ी सावधानी बरती जाए तो आप इससे बच सकते हैं. इसके अलावा अगर आप खांसी के गिरफ्त में आ चुके हैं तो इससे उबरने के लिए आपको कुछ नुस्खे आजमाने चाहिए जो बेहद कारगर साबित होगी.

अगर आपको इस इरिटेटिंग बीमारी में नहीं पड़ना तो आपके लिए लेकर आए हैं हम कुछ बेहतरीन नुस्खे जो हमें खासी से तो बचाएंगे ही साथ ही साथ ये नुस्खे सर्दी होने भी नहीं देंगे. सर्दी के मौसम में तो ठंड और सर्द हवाएं खासी का कारण बनती है. इसके अलावा बहुत से ऐसे लोग है जिन्हें प्रदूषण से एलर्जी होती है और फिर वे वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के चलते खांसी का शिकार हो जाते हैं.

ऐसे में अगर आज हम आपको प्राकृतिक और घरेलू उपचार से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं जो खांसी के रामबाण साबित होते हैं. सबसे पहले जान लें कि इस नुस्खे के लिए किन सामग्रियों की आवश्यकता पड़ती है.

यहां है सामग्रियों की लिस्ट

एक चुटकी हल्दी
अदरक- 1/2 इंच
तुलसी के 4 से 5 पत्ते
एक कप पानी
एक चम्मच शहद
और मुलेठी

सबसे पहले एक बर्तन में पानी को गर्म करें और फिर उसमें हल्दी, तुलसी के पत्ते डालकर उबाल आने तक पकाएं और उबलते उबलते पानी को आधा कर दें. इसके बाद गैस बंद कर उसमें शहद मिलाएं और फिर दवा की तरह इस दिन में दो बार पी लें. अगर आपको गले में ज्यादा खराश हो रही हो तो आप इसमें मुलेठी भी मिला सकते हैं. यह आपकी खांसी को दूर तो करेगा ही इसके साथ साथ आपका इम्यून पावर भी बढ़ाएगा. इस नुस्खे को एक बार जरूर आजमाएं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *