मेट्रो अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

अपना एनसीआर

नोएडाः नोएडा के सेक्टर 11 में स्थित मेट्रो अस्पताल में आग लगने की खबर है. अस्पताल परिसर में आग की खबर मिलते ही चारों ओर अफरा-तफरी मच गई. जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है. हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी है और कितना नुकसान हुआ है.

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे विभाग को सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली. तुरंत आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि आग अस्पताल की इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी है. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सिंह ने बताया कि हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

देखिए वीडियो

ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *