सिर्फ हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम और ईसाई भी होते हैं सवर्ण! जानिए कैसे मिलेगा आपको फायदा

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : साल के अंत में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले सर्वणों को आरक्षण देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मास्टर स्ट्रोक खेला है. इस बिल को लाने के बाद जितना राजनेताओं के बीच सुगबुगाहट तेज है. उतनी ही आम जनता के बीच. सर्वण जाति के हिंदू समुदाय के लोगों को लग रहा है यह बिल उनके हित के लिए है, अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो आपको यह पूरी खबर पढ़ने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें : सवर्ण आरक्षण का पाना चाहते हैं लाभ, तो आज ही तैयार करें ये दस्तावेज

आर्थिक रूप से पिछड़े ऊंची जाति के लोगों को 10 फीसदी आरक्षण की मंजूरी कैबिनेट की ओर से दी गई है. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किए गया यह बिल लागू हो जाता है तो इसमें हिंदू सवर्ण समाज, ब्राह्मण, क्षत्रिय, बनिया के अलावा ईसाई और मुस्लिम धर्म के सवर्णों को भी शामिल किया जाएगा.

मुस्लिम में इनको मिलेगा फायदा
मुस्लिमों में शेख, सैयद, पठान और मलिक को सवर्ण मुस्लिमों की कैटेगरी में रखा गया है. अगर आरक्षण लागू होता है तो बाकी सवर्णों की तरह शेख, सैयद, पठान और मलिक को भी लाभ मिल सकता है.

यह भी पढ़ें : स्पेशल : भड़काऊ भाषण नहीं भरोसा जीतकर भी बन सकता है मंदिर !

ये ईसाई में आएंगे इस बिल के तहत
जानकारी के मुताबिक, हिंदू और मुस्लिमों के साथ इसमें ईसाई लोगों को भी शामिल किया जाएगा. ईसाई समुदाय के लोग काफी लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें पहले से लागू 49.5% के अंदर ही आरक्षण दिया जाए. हालांकि केंद्र सरकार ने ईसाई लोगों के लिए किसी भी तरह के आरक्षण की व्यवस्था नहीं की है, इसलिए उन्हें भी इसी 10 फीसदी के तहत आरक्षण दिया जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *