लखनऊः लोकसभा चुनावों का बिगुल अभी बजा नहीं है, लेकिन राजनैतिक पार्टियों ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिए हैं. जितना पार्टी एक दूसरे पर हमला बोलने में लगी हुईं है, दूसरी तरफ पोस्टर वार भी जारी है. खासकर कांग्रेस में प्रियंका की एंट्री के बाद इस बात की अटकलें भी तेज हो गई हैं कि रॉबर्ट वाड्रा भी जल्द पार्टी को ज्वाइंन कर सकते हैं और लोकसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमां सकते हैं.
इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में युवक कांग्रेस की तरफ से पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टर में कहा गया है, ‘रॉबर्ट वाड्रा जी, मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आपका स्वागत है. इन पोस्टर्स के लगने के बाद रॉबर्ट वाड्रा का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. हालांकि कांग्रेस की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
फेसबुक पर लिखा था खास पोस्ट
मुरादाबाद में यह पोस्टर उस वक्त लगे हैं, जब रॉबर्ड वाड्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था, मैं बड़े स्तर पर लोगों की सेवा करने के लिए तैयार हूं. महीनों और सालों तक लोगों के बीच काम करने के बाद मुझे ऐसा लगता है कि मुझे आम जनता के लिए बड़े स्तर पर कुछ करने की जरूरत है. खासतौर पर यूपी में काम करने के बाद ऐसा लगा कि यहां काफी कुछ करना बाकी है. मेरे हिसाब से बीते कुछ सालों में सीखे गए अपने अनुभव को यूं ही बेकार होने देना सही नहीं है.
