सीएम योगी के सख्त निर्देश, सड़क पर पैदल दिखा मजदूर तो…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मजदूरों के साथ हो रहे  सड़क हादसों के बाद योगी सरकार हरकत में आई है. औरेया हादसे के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों के चेताते हुए सख्त आदेश दिए है कि, उत्तर प्रदेश की परिधि में कोई भी प्रवासी कामगार, श्रमिक या आम आदमी पैदल, बाइक, ट्रक या अवैध वाहन पर मजदूर पर कोई मजदूर ना दिखे. अगर ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारी पर कड़ा कार्रवाई की जाएगी.

औरेया हादसे के बाद सरकार हुई सख्त

औरेया में हुए ट्रक हादसे में करीब 25 मजदूरों की मौत हो गई थी. इस घटना में 15 लोग घायल हो गए थे. इस मामले के बाद विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए. अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने सरकार के इंतजामों पर सवाल उठाए. अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘ये हादसा नहीं हत्या है’ हाल की दिनों में हुई घटनाओं ने सरकार के अच्छे इंतजामों पर पानी फेरने का काम किया है. इससे पहले मुजफ्फरनगर, झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर हादसा हुआ था.

डीएम-एसएसपी संभाले कमान, थानेदार होंगे जिम्मेदार

वहीं सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, जिले में जिलाधिकारी और एसएसपी कमान संभाले बाहर से आ रहे मजदूरों के रहने खाने और उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था करें. इसका अलावा अगर किसी अवैध वाहन से मजदूर गए तो संबंधित थानेदार पर कार्रवाई होगी.

सीएम ने दिया भरोसा

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिया है कि, सभी लोगों को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा. और इसकी बानगी कई जिलों में देखने को भी मिली. नोएडा और गाजियाबाद में पुलिस की टीम यूपी रोडवेज की बस लेकर सड़कों पर घूमती रही और सड़क पर जो भी मजदूर मिला उसे गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *