ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब रहता है. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है. आज आपका राशिफल क्या कहता है. जानिए 5 मार्च के बारे में क्या कहती है आपकी राशि…
मेष: आज आपका दिन बेहद अच्छा रहने वाला है. आपको हर काम में सफलता मिलेगी जिस वजह से मन प्रसन्न रहेगा. आप शारारीक और मानसिक तौर से थोड़े परेशान रह सकते हैं. आपको अचानक से धन लाभ होने का योग है.
वृष: आज आपको धन संबंधित लाभ होने का योग है. दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा. धन संबंधित लाभ होने का योग है. हर काम में सफलता की प्राप्ति होगी. आपको अपनी जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. घर में खुशि का माहौल रहेगा.
मिथुन: आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा. व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी. छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. धन संबंधित लाभ होने का योग है. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
कर्क: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको धन लाभ होने का योग है. आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है. आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा. आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा.
सिंह: आज आपका दिन शुभ रहेगा. नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है. आपको धन लाभ होने वाला हैं. आपका मन प्रसन्न रहेगा. जिस काम को पूरा होने के बारे में सोचेंगे वो जरूर पूरा होगा. व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा.
कन्या: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. जमीन से जुड़े काम बनेंगे.आपको मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है. आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. धन संबंधित लाभ हो सकते हैं. छात्रों को पढ़ाई में सफलता की प्राप्ति होगी.
तुला: आज आपका दिन शुभ रहेगा. यात्रा के दौरान किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. जिससे आपको धन लाभ होने का भी अवसर है. आपको अपनी तबीयत का ख्याल रखना होगा, वरना ज्यादा बीमार पढ़ सकते हैं.
वृश्चिक: आज आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें. घर में हर तरह के विवादों से दूर रहें. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. आज आपको धन लाभ होने का योग है. परिवार में संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.
धनु: आज आप मानसिक और शारीरिक तौर से अच्छे रहेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. व्यापारियों को धन लाभ होने का योग है. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है. छात्रों को पढ़ाई में लाभ होगा. किसी नए काम को शुरु करने के लिए बेहद अच्छा समय चल रहा है.
मकर: आज आपका दिन लाभकारी रहेगा. हाथ से जाता रुपया रुक सकता है. कोर्ट-कचेहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी. घर में खुशी का माहौल बना रहेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में ऊच सफलता की प्राप्ति होगी.
कुंभ: आज आपका दिन शुभ रहने वाला है. आपको बहुत जल्द प्रेम संबंधित मामलों में कामयाबी हासिल होगी. आपको अचानक से धन लाभ होने का योग है. आपको अपने माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
मीन: आज का दिन आपको धन लाभ हो सकता है. घर में हर तरह के विवादों से दूर रहे वरना लड़ाई-झगड़ा हो सकता है. संतान से किसी तरह की खुश खबरी मिल सकती है. आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी.
