जब राहुल ने PM मोदी से कहा, आपको शर्म नहीं आती

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः राहुल गांधी के गढ़ अमेठी के कोरवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की यूनिट का उद्घाटन करने के बाद कांग्रेस महकमे खलबली सी मची हुई है. खुद राहुल गांधी ने इस उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें झूठा बताया है और पूछा है कि क्या आपको शर्म नहीं आती है.

कई सालों से हो रहा है छोटे हथियारों का उत्पादन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘आदतन झूठ’ बोलने वाला बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अमेठी में मोदी ने रविवार को जिस आयुध कारखाने का उद्घाटन किया, वहां पिछले कई सालों से छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है.

ट्विटर पर जाहिर किया गुस्सा
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है- ‘प्रधानमंत्री जी, अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था. पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है. कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला. क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती?’

मोदी ने रविवार को आयुध कारखाने का उद्घाटन किया था जो एके-203 असॉल्ट राइफल बनाएगी और फिर उन्हें अन्य देशों को निर्यात करेगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *