BJP की चुनावी रणनीति में बदलाव, प्रचार टैगलाइन होगी- ‘मोदी है तो मुमकिन है’

अपना एनसीआर अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने प्लानिंग शुरू कर दी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल मार्च के दूसरे सप्ताह में लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है. लोकसभा चुनावो की तारीखों के ऐलान के बीच बीजेपी ने अपनी रणनीति में बड़ा फेरबदल किया है. 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी विकास के अलावा राष्ट्रवाद का मुद्दा भी उठाएगी.

पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक के बाद बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव रणनीति में बदलाव किया हैं. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए एयर स्ट्राइक को बीजेपी चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाएगी. इसके लिए बीजेपी ने पिछले चुनाव की तरह इस बार भी गीतकार प्रसून जोशी को राष्ट्रवाद पर बीजेपी के लिए नया गीत और प्रचार का थीम तैयार करने को कहा गया है.

क्या होगी गाने की थीम
सूत्रों से हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस बार के चुनावों में महत्वपूर्ण टैग लाइन होगी ‘मोदी है तो मुमकिन है’. आपको बता दें कि अभी बीजेपी इस टैगलाइन के साथ प्रचार कर रहा है ‘नामुमकिन भी अब मुमकिन है’.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *