बीजेपी ने बिठा लिए सभी गणित, यूपी में कट सकते हैं इन 28 सांसदों के टिकट

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः 2014 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले 2019 में सत्ता के शिखर पर पहुंचना बीजेपी के लिए आसान नहीं हैं. सत्ता के शिखर को छूने के लिए बीजेपी के सामने कई सारी चुनौतियां है. उन चुनौतियों में सबसे बड़ी चुनौती टिकट के बंटवारे को लेकर हैं. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बीजेपी इस बार लगभग 2 दर्जन से ज्यादा वर्तमान सांसदों के टिकट काट सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी के आंतरिक तौर पर टिकट की प्लानिंग कर चुके हैं. आगामी 16 मार्च को टिकटों का ऐलान हो सकता है.

इस बार गाजियाबाद किसके साथ ? जानिए लोकसभा सीट का चुनावी गणित

वर्तमान सांसदों को तैयार किया गया रिपोर्ट कार्ड
2019 के चुनावों को भुनाने के लिए बीजेपी ने वर्तमान सांसदों की रिपोर्ट को तैयार किया है. इस रिपोर्ट में लोकसभा सीट का जातीय समीकरण और प्रत्याशी के रिपोर्ट कार्ड को खास तौर पर किया गया है.

इन सांसदों का टिकट कट सकता है
बलिया-भरत सिंह, सलेमपुर- रविंद्र कुशवाहा, कुशीनगर- राजेश पांडेय, भदोही- वीरेंद्र सिंह, राबर्ट्सगंज- छोटेलाल खैरवार, जौनपुर- कृष्णाप्रताप, मछलीशहर- रामचरित्र निषाद, – हरिनारायण राजभर, बस्ती- हरीश द्विवेदी, संतकबीरनगर- शरद त्रिपाठी, अकबरपुर -देवेंद्र सिंह, घोसी-हरिनारायण राजभर इलाहाबाद-श्यामाचरण गुप्ता, अंबेडकरनगर- हरिओम पांडेय, बहराइच- सावित्री बाई फूले, श्रावस्ती- दद्दन मिश्रा, हरदोई- अंशुल वर्मा, मिश्रिख- अंजू बाला, आंवला- धर्मेंद्र कश्यप, इटावा- अशोक दोहरे, फतेहपुर-निरंजन ज्योति, फतेहपुर सिकरी- चौधरी बाबूलाल, हमीरपुर- कुंवर पुष्पेंद्र सिंह, रामपुर- नैपाल सिंह, धौरहरा- रेखा वर्मा, संभल- सत्यपाल सिंह सैनी, मेरठ- राजेंद्र अग्रवाल, बाराबंकी- प्रियंका रावत, उन्नाव- साक्षी महराज.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *