लखनऊ : लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, दिग्गज कांग्रेसी नेता जितिन प्रसाद आज दोपहर भाजपा में शामिल हो सकते हैं.
जानकारी के मुताबिक, जितिन प्रसाद को धौरहरा से बीजेपी का टिकट मिल सकता है, जिसकी वजह से उन्होंने बीजेपी को अलविदा कहने का निर्णय लिया है.
गौतम गंभीर ने भी थामा बीजेपी का दामन
बता दें कि शुक्रवार का दिन बीजेपी के लिए काफी अहम है. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से पहले क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. वह दिल्ली के ही निवासी हैं, इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है. भाजपा में शामिल होने के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित हैं, उनकी कोशिश रहेगी कि बीजेपी में आने के बाद देश के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं.
