भारतीय कार्रवाई पर गुस्साया पाकिस्तान, कहा वायुसेना ने किया LoC का उल्लंघन

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली/इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सीमा में घुसपैठ की. पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) की जवाबी कार्रवाई के बाद विमान वापस लौट गए.

महानिदेशक इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) आसिफ गफूर ने सुबह ट्वीट किया और रेडियो पाकिस्तान ने दावा किया कि वायुसेना के विमानों ने लौटने से पहले जल्दबाजी में विमान में रखे बम गिरा दिए जो खैबर पख्तूनख्वा में बालाकोट के पास गिरे हैं.

रेडियो पाकिस्तान ने दावा किया कि यह कथित घटना मुजफ्फराबाद सेक्टर में हुई. भारत सरकार की ओर से जल्द ही इस पर बयान आने की  उम्मीद है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *