कैसे धारावाहिक शो की आर्दश बाहू स्मृति ईरानी ने की राजनीति में एंट्री और…

अपना बुलंदशहर मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो में आने वाली आर्दश और सबकी चहेती बहू स्मृति ईरानी का आज जन्मदिन है. स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च, 1976 को दिल्ली में हुआ था. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे मौजूदा समय में देश की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी डेली शॉप छोड़ राजनीति में आईं और यहां भी उन्होंने अपनी एक अलग पहलचान बनायी. आज स्मृति ईरानी 43 साल की हो गयी इस मौके पर आईए हम जानते हैं इनके जीवन के कुछ पहलुओं के बारे में…

ऐसे मिली थी पॉलिटिक्स में एंट्री
साल 2003 में स्मृति ईरानी ने राजनीति करियर की शुरुआत की थी, इस दौरान इन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी. “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” धारावाहिक शो से स्मृति ईरानी को मिली प्रसिद्धी को भुनाने के लिए बीजेपी ने उन्हें दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से टिकट दिया था. उस दौरान ये कपिल सिब्बल से हार गईं थीं, मगर भाजपा ने ईरानी के भीतर छिपा राजनेता टटोल लिया था. जिसके चलते साल 2004 में ईरानी को महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष बना दिया गया. जिसके बाद पार्टी के भीतर ईरानी की पैठ मजबूत होती चली गई. वहीं स्मृति ईरानी 5 बार केंद्रीय समिति की कार्यकारी सदस्य मनोनीत हो चुकी हैं. इन्हें राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया जा चुका है.

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने साल 2010 में स्मृति ईरानी को बीजेपी की महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी. उसके बाद इन्हें साल 2011 में गुजरात की राज्यसभा सांसद में भेजा गया. वहीं साल 2018 में इन्हें हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया.

बता दें कि ईरानी के लिए राजनीति में बड़ा मौड़ में उस वक्त आया जब इन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट अमेठी से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी गई. इसके साथ ही इस सीट पर आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास भी चुनाव लड़ रहे थे, इस दौरान स्मृति ईरानी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन राज्यसभा सांसद होने के चलते इन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिल गई.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *