लखनऊ : कभी समाजवादी पार्टी से रामपुर सीट से दो बार सांसद रहीं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा इस बार बीजेपी के टिकट पर वहीं से चुनाव लड़ सकती हैं.बीजेपी में रामपुर के निवर्तमान सांसद नेपाल सिंह के अस्वस्थ रहने और आयु अधिक होने के कारण उनकी जगह पर किसी और को टिकट दिए जाने पर काफी समय से मंथन चल रहा था.
टिकट ना मिलने पर छलका मुरली मनोहर जोशी का दर्द, कानपुरवासियों को लिखा भावुक खत
बीजेपी में शामिल होने के बाद जया प्रदा ने कहा कि मैंने सिनेमा हो या फिर राजनीति हर किसी को दिल से अपनाया है. उन्होंने कहा कि यूपी में आने के बाद उन्हें समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव के साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन यह पहला मौका है जब वह किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ जुड़ रही हैं. इस दौरान जया प्रदा ने बीजेपी और नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया.

रामपुर से आजम खान को देंगी चुनौती
माना जा रहा है कि बीजेपी जया प्रदा को रामपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है. अगर ऐसा होता है तो वह समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार आजम खान को चुनौती दे सकती हैं. बता दें कि जया प्रदा 2004 व 2009 में रामपुर से सांसद रह चुकी हैं. दोनों ही बार जया ने कांग्रेस की बेगम नूर बानों को हराया था.
