लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है. इस सत्र के शुरुआती दिन में सरकार की ओऱ से 12.30 बजे चालू वित्तीय वर्ष के लिए दूसरा अनुपूरक बजट रखा जाएगा. इससे पहले मंगलवार की सुबह कैबिनेट बैठक में अनुपूरक बजट के मसौदे को मंजूरी दे दी गई है.
सर्वदलीय बैठक में नहीं पहुंचे सीएम और नेता प्रतिपक्ष
मंगलवार से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के पहले बुलाई गई सर्वदलीय मीटिंग में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और सीएम योगी आदित्यनाथ नहीं पहुंचे इससत्र में इस बात के आसार बढ़ गए हैं कि, इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर वार-पलटवार होगा. इस सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष भी नहं पहुंचे थे. हालकि, विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, बसपा दल नेता लाल जी वर्मा, सपा नेता उज्जल रमण सिंह और कांग्रेस दलकी नेता अराधना मिश्रामना अपना दल (सोनेलाल) के नील पटेल, सुहलदेव पार्टी के कैलाश नाथ सोनकर रहे विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से शालीनता के साथ सत्र चलने के लिए आग्रह किया
इन मुद्दों पर हंगामे के आसार
शीतकालीन सत्र में विपक्ष सरकार की घेराबंदी का पूरा प्लान कर चुका है. इन मुद्दों के मद्देनजर सत्र के पहले ही दिन हंगामे के आसार हैं. चलिए अब एक नजर उन मुद्दों पर डाल लेते हैं जिन पर हंगामा हो सकता है.
नागरिकता संशोधन एक्ट पर कई शहरों में हो रही हिंसा पर
प्रदेश में कानून व्यवस्था का मुद्दा अहम होगा
उन्नाव रेप कांड की गूंज सुनाई दे सकती है
उन्नाव के अलावा फतेहपुर में रेप पीड़िता ने खुद को आग लगा ली थी
कुलदीप सेंगर की सजा के जरिए विपक्ष सरकार को घेरेगा
अनुपूरक बजट में क्या होगा
इस दूसरे अनुपूरक बजट का आकार करीब 4500 से 5000 करोड़ रुपए रहने की संभावना है. अनुपूरक बजट में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर रहेगा. वित्तीय वर्ष 2019-2020 के दूसरे अनुपूरक बजट में सरकार एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं और सड़कों के लिए संसाधन आवंटित करेगी. इस बजट में फरवरी में राजधानी लखनऊ में होने वाली डिफेंस एक्सपो और डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के लिए भी रकम आवंटित की जा सकती है. अयोध्या में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास की योजनाओं एवं श्रीराम की भव्य प्रतिमा से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए भी संसाधनों का इंतजाम किया जा सकता है. नए मेडिकल कॉलेजों के लिए भी सरकार पिटारा खोल सकती है. आवासीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसों में स्मार्ट क्लासरूम के लिए भी सरकार बड़ा दिल कर सकती है. बता दें कि, योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 4, 79, 701.1 करोड़ रूपए का बजट पेश किया था. इसके अलावा बीेते जुलाई में 13, 594, 87 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश किया था.
इस सत्र में क्या क्या होगा?
इस शीताकलीन सत्र में 17 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा
18 दिसंबर को निधन निर्देश होगा
19 दिसंबर को अनुपूरक पर चर्चा के बाद इसे पारित किया जाएगा
20दिसंबरको कई विधेयक पारित किए जाएंगे
