लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, राम मंदिर और तीन तलाक पर कही ये बड़ी बात

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. इस संकल्प पत्र में बीजेपी ने हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की है. संकल्प पत्र को जारी करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जो भी वादे किए गए हैं, वो धरातल पर पूरे किए जाएंगे.

किसान की आय, स्वास्थ्य व्यवस्था जानिए क्या कुछ है बीजेपी के संकल्प पत्र में…

बीजेपी के संकल्प पत्र में 75 संकल्प

‘6 करोड़ लोगों की राय से बना घोषणापत्र’.
संकल्प पत्र 12 कैटेगरी में बांटा गया है.
राष्ट्रवाद पर पार्टी की प्रतिबद्धता रहेगी: BJP.
अवैध घुसपैठ पर सख्ती करेंगे.
आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस .
सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल .
सौहार्दपूर्ण वातावरण में राममंदिर बनाने की दिशा में काम करेंगे.
2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी.
1 लाख तक के किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज नहीं.
आर्टिकल 370, 35A हटाएंगे, राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाया जाएगा.

अमित शाह ने कहा, ‘मैं आपको 2014 की याद दिला रहा हूं. तब भाजपा ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री को देश के प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाया था. तब हम देश कैसे चलेगा इसका विजन लेकर आपके सामने आये थे. तब हमें सम्मान देते हुए जनता ने हमें ऐतिहासिक सफलता दी थी.’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *