उन्नाव रेप कांड: आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की आज होगी तीस हजारी कोर्ट में पेशी

अपना एनसीआर अपना लखनऊ

नई दिल्लीः पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए रेप कांड के आरोपी बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आज दिल्ली की तीज हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा. सेंगर के साथ उनकी सहयोगी शशि सिंह को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार दिल्ली की तीज हजारी कोर्ट मामले की सुनवाई 45 दिनों में पूरा कर एक्शन लेगी.

मुझे फंसाया जा रहा है…
पेशी के लिए दिल्ली ले जाते वक्त आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है. पीड़िता पर बयान देते हुए कुलदीप ने कहा कि वह प्रार्थना करेंगे कि वह जल्दी से सही हो जाएं और कोर्ट में आकर गवाही दें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *