LIVE: अमेठी में रोड शो के बाद राहुल ने भरा नामांकन, एक साथ दिखी पूरी गांधी फैमिली

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

अमेठी: लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अमेठी से नामांकन भरा. राहुल गांधी के नामांकन के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे. नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने मुंशीगंज से गौरीगंज के बीच तीन किलोमीटर की दूरी तक रोड शो किया. खास बात यह है कि राहुल गांधी के इस रोड शो का नाम ‘अभिनन्दन एवं आशिर्वाद’ रखा गया था.

दुल्हन की तरह सजाया गया जिलाअधिकारी कार्यालय
वायनाड के बाद अमेठी में नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के नामांकन के लिए जिला अधिकारी कार्यालय को दुल्हन की तरह फूलों से सजाया था.

रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
राहुल गांधी के नामांकन करने से ठीक पहले प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर पोस्ट किया, “अमेठी की जनता ने हमेशा से ही गांधी परिवार को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है और आगे भी देती आएगी. इसके लिए अमेठी की जनत को बहु-बहुत धन्यावद. राहुल गांधी को अमेठी से नामांकन भरने की हार्दिक शुभकामनाएं.”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *