नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा आगमन पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता ने शहर भर में धन्यवाद के पोस्टर लगाए हैं. इसे पढ़कर आप भी चौंक गए होंगे कि, समाजवादी पार्टी के नेता और योगी जी के आगमन पर धन्यवाद के पोस्टर जी हां ये सही है लेकिन जो पोस्टर लगाए लगाए गए हैं उनमें सपा मुखिया अखिलेश यादव का धन्यवाद दिया गया है.
क्या लिखा पोस्टरों में
दरअसल, 25 जनवरी को मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक जाने वाली मेट्रों का उद्घाटन करने आए, और इस मेट्रे का कार्य तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के समय शुरू हुआ था. सीएम रहते अखिलेश यादव इसका पहले ही उद्घाटन कर चुके हैं. अब सीएम योगी के उद्घाटन करने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का धन्यवाद करते हुए, योगी जी को पुन: फीता काटने पर पोस्टर लगाए हैं.

सपाई कहिन
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव ने कहा कि, पिछले दो साल में योगी सरकार एक भी काम नहीं कर पाई हैं. योगी सरकार का कार्यकाल अखिलेश जी के कार्यों का फीता काटने और नाम बदलने में ही निकल जाएगा.
