लखनऊ में राजनाथ सिंह को टक्कर देंगी यह उम्मीदवार, बीजेपी से रहा है खास कनेक्शन

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: बीजेपी से बागी तेवर दिखाने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को समाजवादी पार्टी और बसपा गठबंधन ने लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. पूनम सिन्हा, बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ को टक्कर देंगी.

पिछले साल की मुलाकात का असर
पूनम सिन्हा को टिकट मिलना कोई संयोग नहीं है. कहा जा रहा है कि पिछले साल शत्रुघ्न सिन्हा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पूनम के लिए लोकसभा सीट का टिकट मांगा था. लेकिन समाजवादी पार्टी चाहती थी कि पहले शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो जाएं, ताकि लखनऊ सीट से विपक्ष का एक साझा उम्मीदवार मैदान में हो.

कांग्रेस के पास नहीं है कोई चेहरा
पूनम का टिकट कंफर्म होने के बाद इस बात की अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस इस सीट से कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के पास राजनाथ और पूनम के मुकाबलने का कोई भी चेहरा नहीं है. उल्लेखनीय है कि लखनऊ में पांचवें चरण के दौरान 6 मई को मतदान होना है. नामांकन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *