पुलिस महकमें में घूसा कोरोना, महिला इंस्पेक्टर समते कई पुलिसकर्मी संक्रमित

अपना लखनऊ अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: कानपुर में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है. शनिवार को 11 पुलिसकर्मियों समेत 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. संक्रमित पाए गए सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में रहते हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रात में जारी दो मेडिकल रिपोर्ट में 10 पुलिसकर्मी और पुलिस लाइन में तैनात एक इंस्पेक्टर की पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई.

24 पुलिस वालों को हुआ कोरोना

इसमें कमांड ऑफिस में तैनात एलआईयू की महिला इंस्पेक्टर, डीआईजी पीआरओ के साथ ही गोपनीय कार्यालय और कोरोना सेल में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं. शुक्रवार रात तक जिले में 13 पुलिसकर्मी संक्रमित थे, लेकिन शनिवार को यह संख्या 24 हो गई. रायपुरवा थाने में तैनात एक ट्रैफिक पुलिस का सिपाही और संक्रमित सिपाही की तीन साल की बेटी भी शामिल है. इन दोनों की रिपोर्ट दोपहर में जारी हुई थी.

यूपी में 698 मरीज ठीक

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में शनिवार को 159 नए लोगों को COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है. कुल मामलों की संख्या अब 2487 हो गई है. कुल मामलों में से 698 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 43 लोग संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं.

 

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *