चुनावी रैली में रो पड़े आजम खान, कहा-‘मुझे नहीं लड़ना है ये चुनाव, मुझे मार कर खत्म करो’

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान पर चुनाव आयोग का लगा बैन हट गया है. चुनाव आयोग का बैन हटते ही आजम खान का दर्द छलका है. शुक्रवार को रामपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा, ‘मेरे साथ ऐसा सलूक हो रहा है कि मैं दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी हूं, देशद्रोही हूं, जो सलूक सुल्ताना डाकू के साथ नही हुआ होगा जो मेरे साथ हो रहा है.’

यूपी की वोटर लिस्ट में महाभारत के नामों की भरमार, लाखों में हैं ‘कृष्ण’ और ‘अर्जुन’

मेरी वजह से गरीब सताए जा रहे हैं
आजम खान ने कहा कि विपक्षी पार्टियां उन पर इतना हावी हो चुकी हैं कि अब उनको समर्थन देने वाले गरीबों को सताने का काम कर रही हैं. आजम खान ने कहा, ‘मुझे नहीं लड़ना है ये चुनाव, मुझे मार कर खत्म करो.’ अगर ये चुनाव लोगों की जरूरत का नतीजा है तो इसे खारिज कर दिया जाए. अगर ये चुनाव इंसानों की जानों की कीमत पर लड़ा जा रहा है तो इस चुनाव की कोई जरूरत नहीं है, ऐसी जम्हूरियत की कोई जरूरत नहीं है.

मुगल हमारे पूर्वज नहीं थे, अगर होते तो आज हम अमेरिका के मुस्लिमों से आगे होतेः आजम खान

महिलाओं को बेइज्जत कर दिया गया
आजम खान ने कहा, ‘मैं मुरादाबाद से लौटा ही था कि पता लगा कि रामपुर में जिला प्रशासन ने दहशत फैला रखी है. मेरा झंडा लगाने वालों के घर पर छापे मार दिए. मेरे चाहने वालों को सताया जा रहा है. लोगों के घरों के दरवाजे तोड़ दिए गए. उनके घरों की औरतों को बेइच्जत किया गया. उनके सामान लूटे गए. यह कैसा इंसाफ है?’

पीलीभीत में बोले अखिलेश यादव, ‘हमारी सरकार आई तो शिक्षामित्र और अनुदेशकों को देंगे खास तोहफा’

मैं जुल्म से नहीं घबराऊगा
मैं जुल्म से नहीं घबराऊगा, लेकिन कमजोरों के साथ जुल्म करोगे तो मुझसे बर्दाश्त नहीं होगा. अल्लाह इंसाफ कर. बहुत देर लग रही है तेरे इंसाफ में. यह कहते हुए आजम रोने लगे. उनकी आंख से आंसू निकलने लगे और बोले मैं पूरे रास्ते रोता हुआ आया हूं. मैं क्या कर सकता हूं. बस यही मेरा गुनाह है कि मैंने आपके बच्चों की किस्मत संभालने की कोशिश की. आपके बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी बना दी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *