VIDEO : रिशेप्शन में दीपिका को दीवानों की तरह देखते रहे रणवीर, खुद ठीक किया साड़ी का पल्ला

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

मुबंई: दीपिका-रणवीर ने शादी के बाद बेंगलूरू में दीपिका के माता-पिता ने एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया. जोकि बेंगलुरु के एक आलीशान होटल ‘द लीला पैलेस’ में दिया गया. इस रिसेप्शन में दीपिका ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी तो वहीं रणवीर ब्लैक शेरवानी में नजर आए. इसी के साथ दोनों ने मीडिया के सामने राजसी अंदाज में पोज दिए.

ग्रैंड रिसेप्शन के दौरान रणवीर हमेशा की तरह दीपिका का हाथ थामे उनकी केयर करते हुए दिखाई दिए. स्टेज पर पोज देते समय दीपिका की साड़ी फंस गई जिससे दीपिका ठीक करने लगी तभी रणवीर खुद उनकी साड़ी ठीक करने लगे औऱ दोनों की ये खूबसूरत तस्वीर कैमरों में कैद हो गई.

देखिए वीडियो…

आपको बता दें कि दीपिका-रणवीर की शादी हो या रिसेप्शन दोनों के परिवार वालों ने बढ़चढ़कर उनके इन खास पलों को और खास बनाने की कोशिश की है. बेंगलुरू में भी दोनों के परिवार वाले बेहद खास अंदाज में नजर आए. इस रिसेप्शन में दोनों के परिवार वालों की कुछ खास झलकियां नजर आई. रिसेप्शन में दुल्हा-दुल्हन की बहनें भी नजर आई हैं.

शादी के इस रिसेप्शन में दोनों के परिवार वालें एक ही रंग में ट्विनिंग करते नजर आए. जहां अनीषा नीले रंग के लहंगा और रितिका भी नीले रंग की ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही थी. वहीं दीपिका-रणवीर के माता पिता की बात करें तो दीपिका की मां उज्जवला पादुकोण लाल रंग की साड़ी और पिता प्रकाश पादुकोण भी ब्लैक रंग के सूट में काफी अच्छे लग रहे थे. इसी के साथ रणवीर के माता-पिता भी काफी खूबसूरत लग रही थें.

दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में कई खास मेहमान भी पहुंचे. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले अपनी पत्नी चेतना के साथ नजर आए तो वहीं शटलर पीवी सिंधू भी ट्रेडिशनल लुक में पहुंची. बेबी पिंक रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में पीवी सिंधू काफी खूबसूरत लग रही थी और उनकी मां उज्जवला पादुकोण भी बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंची थी.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *